Jewar Airport : उत्तर प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित एयरपोर्ट नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इसका उद्घाटन कर दिया है. यह एयरपोर्ट ग्रेटर नोएडा के पास स्थित है और दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है. जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है और इसे कुल पांच चरणों में विकसित किया जाएगा. इस एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे है, साथ ही आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है.
अब NCR और आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों को फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नए एयरपोर्ट से 200 किलोमीटर के अंदर कई बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की यात्रा कर सकते हैं. जेवर एयरपोर्ट के खुलने के बाद आप आसानी से कई बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस घूम सकते हैं. तो आइए जानते हैं जेवर एयरपोर्ट से 200 किलोमीटर के अंदर कौन-कौन से बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस हैं. जिन्हें आप वीकेंड या छोटे ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं.
जेवर एयरपोर्ट से 200 किलोमीटर के अंदर बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस
1. आगरा – अगर आप प्यार और इतिहास के मेल को देखना चाहते हैं, तो आगरा सबसे बेहतरीन जगह है. यहां आप ताजमहल का देख सकते हैं, जो दुनियाभर में प्यार का प्रतीक माना जाता है. जेवर एयरपोर्ट से आगरा की दूरी लगभग 139 किलोमीटर है. यहां से यात्रा का समय 2 से 2.5 घंटे का है. जिसका मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे से है. अगर आपके पास अपना वाहन है, तो आप एक दिन में ताजमहल और आगरा के अन्य प्रमुख स्थलों का आनंद ले सकते हैं. यह ट्रिप खासतौर पर फैमिली और लव पार्टनर के लिए परफेक्ट है.
2. मथुरा-वृंदावन – अगर आपकी आध्यात्मिक यात्रा ज्यादा पसंद करते हैं, तो मथुरा और वृंदावन आपके लिए सबसे अच्छी जगह हैं. भगवान कृष्ण से जुड़े इन पवित्र स्थलों की यात्रा शांति और आध्यात्मिक अनुभव देती है. जेवर एयरपोर्ट से वृंदावन लगभग 87 किलोमीटर, 1.5 घंटे दूर है और जेवर एयरपोर्ट से मथुरा लगभग 90 किलोमीटर, 1.5 घंटे दूर है. यहां आप मंदिर दर्शन कर सकते हैं. धार्मिक उत्सवों का आनंद ले सकते हैं.
3. अलीगढ़ – अलीगढ़ अपनी पीतल नगरी और ऐतिहासिक धरोहर के लिए फेमस है. जेवर एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 24-25 किलोमीटर, 1 घंटे से कम है. यहां आप अलीगढ़ किला, शेखा पक्षी अभयारण्य, तीर्थधाम मंगलायतन, जामा मस्जिद, खेरेश्वर मंदिर घूम सकते हैं. यह जगह छोटे और आरामदायक ट्रिप के लिए बिल्कुल सही है.
यह भी पढ़ें – पहली बार विदेश घूमने जा रहे हैं, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना खराब हो सकता है ट्रिप
4. ऋषिकेश – अगर आप नेचर और एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ऋषिकेश एक बेहतरीन ऑप्शन है. जेवर एयरपोर्ट से ऋषिकेश की दूरी 290 किलोमीटर है. यहां से यात्रा का समय 4-5 घंटे है. यहां आप त्रिवेदी घाट पर गंगा आरती, राफ्टिंग, आयुर्वेदिक मसाज इंजॉय कर सकते हैं. यहां का शांत वातावरण और नदी किनारे की खूबसूरती आपके ट्रिप को यादगार बना देगी.
5. नीमराना – अगर आप इतिहास और एडवेंचर दोनों का मजा लेना चाहते हैं, तो नीमराना (राजस्थान) एक शानदार ऑप्शन है. जेवर एयरपोर्ट से इसकी दूरी 140-150 किलोमीटर है. यहां यात्रा का समय 2-3 घंटे है. नीमराना में आप नीमराना फोर्ट पैलेस घूम सकते हैं और यहां की ऐतिहासिक बावड़ियों और जिप लाइनिंग का अनुभव भी ले सकते हैं. यह जगह छोटे एडवेंचर ट्रिप और परिवारिक यात्रा दोनों के लिए परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें – Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 ‘सर्वाइवल’ रूल्स!