‘द केरला स्टोरी 2’ ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, ‘मर्दानी 3’ से सिर्फ इतना पीछे


‘द केरला स्टोरी 2’ थिएटर में लगी है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिला. फिल्म का कलेक्शन 10 लाख से नीचे आ गया. लेकिन फिल्म ने ओवरऑल अच्छी कमाई कर ली है. इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिआ और ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस नजर आईं.

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 32वें दिन 3 लाख का कलेक्शन किया. धुरंधर 2 की वजह से फिल्म को अब वीकेंड के कलेक्शन में भी बूस्ट नहीं मिल रहा है. हालांकि, फिल्म ने 51.86 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 61.19 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी थी.

बजट– 28 करोड़
नेट कलेक्शन– 51.86 करोड़
रिर्टन ऑन इंवेस्टमेंट- 84.60 परसेंट
ग्रॉस कलेक्शन– 60.99 करोड़
वर्डिक्ट– प्लस

वीक वाइज द केरला स्टोरी 2 का कलेक्शन
फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 16.97 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.92 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 87 लाख का बिजनेस किया. 29वें दिन 3 लाख, 30 वें दिन 5 लाख, 31वें दिन 9 लाख और 32वें दिन 3 लाख का कलेक्शन किया है.

क्या मर्दानी 3 को पछाड़ पाएगी द केरला स्टोरी 2?
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने 52.99 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये 2026 की चौथी हाईएस्ट गॉसिंग फिल्म बन गई थी. अब द केरला स्टोरी और मर्दानी 3 में सिर्फ 1.13 करोड़ का अंतर है. हालांकि, जिस हिसाब से द केरला स्टोरी 2 की कमाई घट रही है. फिल्म के लिए ये टारगेट भी काफी चैलेंजिंग हैं. 

द केरला स्टोरी 2 की बात करें तो ये 2023 में आई फिल्म का सीक्वल है. द केरला स्टोरी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म सक्सेसफुल रही थी. द केरला स्टोरी 2 को वैसा रिस्पॉन्स तो नहीं मिला है लेकिन बजट के हिसाब से फिल्म ने अच्छा रिकवर कर लिया है. द केरला स्टोरी 2 अपने कंटेंट की वजह से विवादों में भी रही. फिल्म को कामाख्या सिंह नारायण ने डायरेक्ट किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *