सीबीएसई की ओर से जल्द ही 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. सीबीएसई ने इस साल से बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है. अब क्लास 10वीं की परीक्षा साल में दो बार होगी. फरवरी-मार्च में हुई पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए जरूरी थी. इसके बाद मई में दूसरी परीक्षा होगी, जो वैकल्पिक रहेगी. यानी जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे कुछ विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकेंगे.
इस नई व्यवस्था में पहली परीक्षा का रिजल्ट बहुत अहम माना जा रहा है. रिजल्ट आने के बाद ही छात्र यह तय कर पाएंगे कि उन्हें किन विषयों में सुधार परीक्षा देनी है. इसलिए इस बार छात्र पहले रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
सीबीएसई के नियम के अनुसार, हर छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. इसमें लिखित परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन दोनों शामिल हैं. जो छात्र इस न्यूनतम अंक तक नहीं पहुंच पाते, वे कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. इसी बीच, सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी चल रही हैं, जो 20 अप्रैल को समाप्त होंगी. 12वीं का रिजल्ट मई में आने की संभावना है.
रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
कैसे देखें नतीजे?
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद छात्र होमपेज पर CBSE Class 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
स्टेप 4: फिर छात्र Submit बटन दबाएं.
स्टेप 5: इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
स्टेप 6: अब रिजल्ट डाउनलोड करके रखें.
DigiLocker से CBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और 6 अंकों के सिक्योरिटी पिन से लॉगिन करें.
स्टेप 3: OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.
स्टेप 4: डैशबोर्ड पर “Issued Documents” सेक्शन में जाएं.
स्टेप 5: “CBSE Class 10 Marksheet 2026” विकल्प चुनें.
स्टेप 6: मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड भरें.
स्टेप 7: आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
स्टेप 8: इसे PDF में डाउनलोड करें या भविष्य के लिए सेव कर लें.
यह भी पढ़ें – JMI: जामिया की मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग से सिविल सेवा का सपना होगा आसान, आवेदन शुरू
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI