Dhurandhar 2 की सुनामी में इस फिल्म ने मेकर्स को 700% Profit देकर मालामाल कर दिया | Ranveer Singh

ea5ae5ef7a926267d844d531c5806eeb1774970068268721 original

आजकल हर तरफ बस ‘धुरंधर 2’ की सुनामी और बॉक्स ऑफिस के बड़े आंकड़ों का शोर है. लेकिन इसी बीच एक छोटी सी फिल्म ने ऐसा धमाका किया है कि बड़े-बड़े मेकर्स के होश उड़ गए हैं. एक ऐसी फिल्म जिसने अपनी लागत से 700% से भी ज्यादा का मुनाफा कमाकर मेकर्स को रातों-रात मालामाल कर दिया है. और यकीन मानिए, इस फिल्म में कोई बड़ा मेल सुपरस्टार नहीं है.

मैं बात कर रही हूं तमिल सिनेमा की उस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट की, जिसने सिर्फ 9 करोड़ के बजट में 80 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए. यह एक ऐसी रूरल-कॉमेडी फिल्म है, जिसके मुनाफे का गणित अगर आप लगाएंगे, तो यह करीब 788% के रिटर्न के बराबर है. इसी धमाकेदार परफॉर्मेंस की वजह से इसे आधिकारिक तौर पर ‘सुपरहिट’ का दर्जा मिल चुका है.

अब आप सोच रहे होंगे कि इस जादुई फिल्म का नाम क्या है? तो भाई, इस फिल्म का नाम है— ‘थाई किझावी’. और इस फिल्म की असली जान हैं- दिग्गज एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार.

वही मासूम चेहरा, जिसे आपने ‘नसीब अपना-अपना’ की चंदा के रूप में देखा था. लेकिन अब 63 की उम्र में राधिका ने इस फिल्म में एक दबंग दादी का ऐसा रोल निभाया है कि लोग उनके दीवाने हो गए हैं.

फिल्म की कहानी है 70 साल की ‘पवनुथाई’ की, जो अपने ही लालची बेटों को अपनी शर्तों पर जीने का सबक सिखाती है. शायद यही वो इमोशन है जिसने गांव से लेकर शहर तक हर किसी का दिल जीत लिया. एक तरफ जहाँ ‘धुरंधर 2’ जैसे बड़े बजट के स्पाई-थ्रिलर का बोलबाला है, वहीं इस देसी कहानी ने अपनी अलग जगह बनाई और मेकर्स की तिजोरी भर दी.

अब खुशखबरी उन लोगों के लिए है जो इसे थिएटर में मिस कर गए थे. थिएटर में नोट छापने के बाद अब ये सुपरहिट फिल्म ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने आ रही है. 10 अप्रैल 2026 से आप ‘थाई किझावी’ को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकेंगे.

तो क्या आप भी इस छोटी लेकिन ‘महा-ब्लॉकबस्टर’ फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट्स में जरूर बताएं और ऐसे ही दिलचस्प फिल्म फैक्ट्स के लिए फॉलो करें एंटरटेनमेंट लाइव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *