मलाइका अरोड़ा ने 3 साल के लिए किराए पर दिया अपार्टमेंट, करोड़ों में है टोटल रेंट

f57b5b8a4a373a9defa343d49aee054c1774972576351587 original


एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने अपना मुंबई का एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है. उन्होंने ये अपार्टमेंट 3 साल के लिए दिया है. 

मलाइका अरोड़ा ने किराए पर दिया अपार्टमेंट

Square Yards के मुताबिक, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार उनके अपार्टमेंट का किराया 1.17 करोड़ रुपये है. उनका अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट में कार्टर रोड के पास ‘विदा’ नामक एक बिल्डिंग में है. उन्होंने अपार्टमेंट 3.10 लाख के शुरुआती मंथली रेंट पर दिया है. किराया हर साल 5 परसेंट बढ़ेगा. दूसरे साल ये 3.25 लाख हो जाएगा और तीसरे साल ये 3.41 लाख हो जाएगा.

ये डील 18 मार्च, 2026 को रजिस्टर की गई थी. इसके लिए 30,819 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज दिए गए. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, ये अपार्टमेंट अदिति राव को लीज पर दिया गया है. उन्होंने 20 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़ट जमा की है.

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान ने 5 साल के लिए बंगला लीज पर दिया है. इस डील की कुल कीमत करीब 4.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं किराया 6.5 लाख रुपये महीने बताया जा रहा है.

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वो अपनी पर्सन लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस हाल ही में राजस्थान के आदिनाथ जैन मंदिर गईं. यहां से उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हैं. वो यहां पर हर्ष मेहता संग नजर आईं. इसके बाद से उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें चर्चा में हैं. हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते को लेकर रिएक्ट नहीं किया है. मलाइका इस दौरान व्हाइट कलर के सूट में देखा गया. उन्होंने हाई पोनी बनाई थी और नो मेकअप लुक कैरी किया था.

इससे पहले एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. हालांकि, अब दोनों साथ नहीं हैं. उनका ब्रेकअप हो गया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *