संतोष कुमार आरएस ने आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ पर लगाए आरोप, कहा- ‘मेरी कहानी को चुरा लिया’

f7eaea293346c376d13b62f4461864bc17749694351751372 original


फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जहां ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता की चर्चा हो रही है, वहीं अब एक नई विवादित खबर ने सबका ध्यान खींच लिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसके साथ ही अब इसकी कहानी को लेकर एक फिल्ममेकर ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट से मिलती है, जिससे मामला अब कानूनी मोड़ लेता दिख रहा है.

संतोष ने आदित्य धर को कहा ‘चिंदी चोर’

फिल्ममेकर संतोष कुमार आर एस ने आदित्य धर पर ‘चिंदी चोर’ होने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि उन्होंने साल 2023 में इस कहानी को एक एंटरटेनमेंट फिल्म के तौर पर लिखा था, लेकिन आदित्य धर ने इसे चुरा लिया और इसे पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा के रूप में पेश कर दिया. संतोष ने ये स्क्रिप्ट मेहनत से तैयार की थी और बड़े लेवल पर फिल्म बनाने के लिए कई प्रोडक्शन हाउस को सुनाई भी थी. उनका कहना है कि उन्होंने सोनी पिक्चर्स, जी स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी कंपनियों से कॉन्टैक्ट किया था. 

उन्होंने नवंबर 2023 में अपनी कहानी को स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर कराया था और उनके पास इससे जुड़े ईमेल और डॉक्यूमेंट्स भी हैं. उनका आरोप है कि फिल्म में उनकी कहानी का इस्तेमाल किया गया, जिससे उन्हें दुख पहुंचा है. अब वो इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे.

पैन-इंडिया फिल्म पर काम कर रहे हैं संतोष 

IMDB के अनुसार, संतोष कुमार आर एस कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के रहने वाले हैं और एक लेखक, निर्देशक और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ‘कैंपस क्रांति’ (2023) से की थी, जिसे उन्होंने खुद लिखा और डायरेक्ट किया था. इसके अलावा वो आने वाली फिल्म ‘युवन रॉबिनहुड’ पर भी काम कर रहे हैं, जो एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है. अब ‘धुरंधर 2’ को लेकर उठे इस विवाद के बाद इंडस्ट्री में कॉपीराइट जैसे मुद्दों पर फिर से चर्चा तेज हो गई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *