Assam 10th Result 2026: खत्म होने वाला इंतजार, असम बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं क्लास के नतीजे


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने दसवीं क्लास के नतीजे जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट resultsassam.nic.in पर देख सकेंगे. रिजल्ट 10 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इससे पहले बिहार और राजस्थान बोर्ड दसवीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर चुके हैं.

इस तारीख की पुष्टि असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने एक कार्यक्रम के दौरान की. छात्रों ने जब परिणाम की तारीख पूछी, तो उन्होंने साफ कहा कि तय समय के अनुसार 10 अप्रैल को ही नतीजे जारी होंगे.

कब हुई थी परीक्षा?

HSLC की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हुईं और 27 फरवरी 2026 तक चलीं. राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र समय से पहले पहुंचते थे. हाथ में प्रवेश पत्र, मन में विश्वास और चेहरे पर हल्की घबराहट साफ दिखती थी. अब वही छात्र अपने अंकों का इंतजार कर रहे हैं. 10वीं के अंक आगे की पढ़ाई की दिशा तय करते हैं. इन्हीं अंकों के आधार पर छात्र विज्ञान, वाणिज्य या कला में से अपनी राह चुनते हैं. इसलिए इस परिणाम का महत्व और बढ़ जाता है.

12वीं के छात्रों के लिए अगली बारी

10वीं के नतीजों के बाद 12वीं कक्षा के परिणाम भी कुछ ही दिनों में जारी होने की उम्मीद है. 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक चली थीं. ये परीक्षाएं दो पालियों में हुईं. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक.

यह भी पढ़ें –  JMI: जामिया की मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग से सिविल सेवा का सपना होगा आसान, आवेदन शुरू

ऐसे कर पाएंगे रिजल्ट चेक?

रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा. रिजल्ट resultsassam.nic.in और asseb.in पर उपलब्ध रहेगा, जो Assam State School Education Board से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइटें हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी. रिजल्ट देखते ही उसे डाउनलोड या प्रिंट करके रखना होगा.

DigiLocker से असम 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप

  • DigiLocker की वेबसाइट या ऐप खोलें. आधार नंबर से नया अकाउंट बनाएं या पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.
  • होम स्क्रीन पर दिए गए Search Documents विकल्प पर क्लिक करें.
  • सर्च बार में Board of Secondary Education, Assam या SEBA टाइप करके चुनें.
  • “Class X Marksheet” या “Class X Passing Certificate” में से सही विकल्प चुनें.
  • अपना रोल नंबर और परीक्षा वर्ष (जैसे 2026) दर्ज करें.
  • Get Document पर क्लिक करें. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.
  • यह भी पढ़ें –  UP Board Result 2026: UP बोर्ड कब जारी करेगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? क्या है पिछले 3 सालों का ट्रेंड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *