69 साल की उम्र में जिम में पसीना बहाते नजर आए अनिल कपूर, वीडियो शेयर कर दी सीख

bb71665ed08cc3e55016e94bc894a2e317750437853511296 original


एक्टर अनिल कपूर अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और फैंस के बीच उनकी एक खास पहचान है. 69 साल की उम्र में भी वे कई यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं. अपनी मेहनत और डिसिप्लिंड लाइफस्टाइल के जरिए वे लाखों लोगों को फिट और हेल्दी रहने के लिए इंस्पायर करते हैं.

69 साल की उम्र में जिम में पसीना बहाते नजर आए अनिल कपूर
अनिल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में किए गए वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वे पूरे जोश के साथ हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे फिटनेस के लिए किस तरह से मेहनत कर रहे हैं.

दी युवाओं को सीख
वीडियो में अनिल कपूर ने एक मोटिवेशनल मोनोलॉग ऐड किया है, जिसमें कहा जा रहा है, ‘जिंदगी की सबसे ताकतवर चीजों में से एक है, लगातार मेहनत करना. मतलब किसी भी काम को सही तरीके से, बार-बार, बार-बार और फिर बार-बार करते रहना. इसी से बड़े-बड़े आंदोलन शुरू होते हैं, इसी से बड़े नतीजे मिलते हैं, इसी से आप अपना शरीर बनाते हैं और इसी से आप अपना बिजनेस खड़ा करते हैं. लगातार मेहनत का मतलब है हर दिन छोटी-छोटी जीत हासिल करना.’ अनिल कपूर ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘आओ. मेहनत करो. दोहराओ.’

बता दें, अनिल कपूर न सिर्फ अच्छी फिटनेस बनाए रखते हैं बल्कि वे संतुलित और साफ-सुथरी डाइट भी फॉलो करते हैं. वे रोजाना जिम जाते हैं और अपनी फिटनेस रूटीन को बहुत गंभीरता से लेते हैं. यही कारण है कि वे आज भी यंग एक्टर्स को टक्कर देने से पीछे नहीं चूकते हैं.

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
अनिल को फिल्म सूबेदार में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया था. फिल्म में उनके अभिनय और एक्शन सीन की जमकर सराहना हुई थी. फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अनिल के काम की जमकर सराहना की थी. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘सूबेदार’ में अनिल कपूर ने अर्जुन मौर्य नाम के रिटायर्ड फौजी का किरदार निभाया है, जो रेत माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी बेटी के साथ मिलकर जंग लड़ता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *