Ayodhya Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर अयोध्या राम मंदिर पर लहराएगा हनुमान ध्वज, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल


Hanuman Jayanti 2026 Ayodhya Dhwajarohan: जहां हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. 2 अप्रैल को राम मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संत समाज, बजरंग दल के कार्यकर्ता और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ लोग शामिल होंगे.

रामनगरी अयोध्या में हनुमान जयंती के मौके पर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. राम मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं और करीब 150 लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है.

पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इस बार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह आयोजन और भी अधिक शुभ हो जाएगा.

वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा. इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व संयोजकों और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. ऐसे करीब 12 से 13 प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिन्होंने संगठन निर्माण और आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी.

कार्यक्रम के तहत राम मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों पर भी क्रमवार ध्वजारोहण किया जाएगा. ट्रस्ट के अनुसार सूर्य मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर पर पहले ही ध्वज फहराया जा चुका है, जबकि शिव मंदिर, गणेश मंदिर और दुर्गा मंदिर पर भी अप्रैल माह के भीतर ध्वजारोहण पूरा कर लिया जाएगा.

Parshuram Jayanti 2026: परशुराम जंयती कब ? जानें डेट, मुहूर्त, सिर्फ ये 2 लोग ही कर सकते हैं इनकी पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *