Benefits of Nature Walk : आजकल की बिजी और स्ट्रेस से भरी लाइफ में हर किसी को रिलैक्स होने और अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आपको जिम में घंटों पसीना बहाने या महंगे योग रिट्रीट्स की जरूरत नहीं है, सिर्फ 20 मिनट नेचर में बिताना चाहे वो आपके घर के पास का पार्क हो या सड़क किनारे कुछ हरे पेड़ आपकी सेहत और मन दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि हर दिन 20 मिनट नेचर में बिताने के कितने फायदे हैं.
हर दिन 20 मिनट नेचर में बिताने के कितने फायदे हैं?
1. आप बिना सोचे ही रिलैक्स हो जाते हैं – जब आप हरे पेड़, फूल, या पत्तियों की सरसराहट देखते हैं, तो आपका ऑटोमेटिक नर्वस सिस्टम तुरंत एक्टिव हो जाता है. ये वह सिस्टम है जो हमारे शरीर के कई कामों को कंट्रोल करता है जैसे दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर और सांस. जब आप नेचर में होते हैं, तो ब्लड प्रेशर कम होता है, हार्ट रेट धीरे हो जाता है, और आपका शरीर शांति की स्थिति में चला जाता है. एक ब्रिटेन की स्टडी में यह पाया गया कि जो लोग हफ्ते में कम से कम 120 मिनट हरे-भरे इलाके में बिताते हैं, वे अपने स्वास्थ्य और मानसिक स्ट्रेस की रिपोर्ट ज्यादा पॉजिटिव देते हैं. इसी कारण कुछ जगहों पर ग्रीन सोशल प्रिस्क्राइबिंग लागू की जा रही है.डॉक्टर मरीजों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नेचर के संपर्क में आने की सलाह देते हैं.
2. आपके हार्मोन खुद रिबूट होते हैं – तनाव से लड़ने वाले हार्मोन कोर्टिसोल और एड्रेनालिन आपके शरीर को सतर्क कर देते हैं. नेचर में समय बिताने से ये हार्मोन कम हो जाते हैं. जापान में हुई एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग हिनोकी के तेल की खुशबू सांस के जरिए लेते हैं, उनके एड्रेनालिन के स्तर में कमी और नैचुरल किलर सेल्स की संख्या बढ़ जाती है. ये किलर सेल्स हमारे शरीर में वायरस और बीमारियों से लड़ते हैं. 3 दिन का नेचर वीकेंड आपके इम्यून सिस्टम को इतना स्ट्रॉन्ग कर सकता है कि एक महीने बाद भी यह सामान्य स्तर से 24 प्रतिशत ज्यादा एक्टिव रहता है. छोटे समय के नेचर एक्सपोजर भी हार्मोन बैलेंस में मदद कर सकते हैं और मानसिक तनाव कम कर सकते हैं.
3. नेचर स्मेल भी होती है फायदेमंद – हम अक्सर सिर्फ देखना और सुनना ही सोचते हैं, लेकिन सूंघने की क्षमता भी नेचर से रिलैक्स होने में बेहद अहम है. पेड़ और मिट्टी की खुशबू में ऐसे ऑर्गेनिक कंपाउंड्स होते हैं, जो सांस के साथ आपके ब्लडस्ट्रीम में पहुंचते हैं. जैसे पाइन की खुशबू सिर्फ 90 सेकंड में आपको शांत कर सकती है और यह असर लगभग 10 मिनट तक रहता है. बच्चों पर हुई स्टडी में यह भी देखा गया कि जो बच्चे किसी विशेष स्मेल को याद नहीं रखते, वे भी कैल्मिंग खुशबू से तुरंत शांत हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें – Work From Home Problems: डाइनिंग टेबल या सोफे पर करते हैं ऑफिस का काम तो हो जाएं सावधान, जल्दी बदल लें WFH की यह आदत
4. नेचर आपके गट के लिए भी फायदेमंद है – नेचर में समय बिताने से सिर्फ दिमाग शांत नहीं होता, बल्कि आपकी माइक्रोबायोम हेल्थ भी बेहतर होती है. मिट्टी और पौधों में मौजूद गुड बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करते हैं. एक अध्ययन में पाया गया कि ये बैक्टीरिया मानसिक स्वास्थ्य और मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. बच्चों को जंगल में खेलते हुए मिट्टी से संपर्क कराने से उनका इम्यून सिस्टम एक्टिव और मजबूत बनता है.
5. नेचर अपने घर – अगर आप रोजाना जंगल या पार्क नहीं जा सकते, तो चिंता की कोई बात नहीं है. छोटे-छोटे तरीकों से भी नेचर का फायदा घर पर लिया जा सकता है. जैसे घर में सफेद या पीले रंग के फूल रखें. ये ब्रेन को शांत करने में मदद करते हैं. पाइन या हिनोकी की एसेंशियल ऑयल्स का डिफ्यूजर लगाएं. जंगल या हरे-भरे सीन की तस्वीर देखें . यह भी आपके ब्रेन वेव को रिलैक्स करता है.
यह भी पढ़ें – Burning and Tingling Sensation in Feet: पैरों में हर वक्त महसूस होती है जलन और झुनझुनी, जानें किस बीमारी का है ये संकेत
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.