Salmon DNA Skin Treatment: क्या मछली के डीएनए से सॉफ्ट हो जाती है स्किन, जानें इस पर क्या कहता है साइंस?

d11e8c964943b3f80f2dfd0a8a83c81917750428595751257 original


Salmon DNA Skin Treatment: आजकल ब्यूटी इंडस्ट्री में स्किन को जवान और चमकदार बनाने के लिए कई नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा जिस चीज की हो रही है, वह है मछली और खासतौर पर सैल्मन मछली. अब स्किन ट्रीटमेंट में सैल्मन मछली के डीएनए का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे सीधे त्वचा की गहरी परत में इंजेक्ट किया जाता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

क्यों हो रहा है फेमस?

बीबीसी उर्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार,  दक्षिण कोरिया के सियोल में स्थित एक क्लिनिक में यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यहां सैल्मन मछली के डीएनए के छोटे-छोटे हिस्सों को त्वचा की डर्मिस लेयर में इंजेक्शन के जरिए डाला जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, यह कोई सामान्य फिलर नहीं है, बल्कि एक तरह की “बायो-स्टिमुलेशन” प्रक्रिया है, जिसका मकसद त्वचा को अंदर से रिपेयर करना और उसे हेल्दी बनाना है. दिलचस्प बात यह है कि मछली से जुड़े इस तरह के उपचार बिल्कुल नए नहीं हैं. इतिहास में भी मछली के डीएनए का इस्तेमाल घाव भरने के लिए किया जाता रहा है. आज वही कॉन्सेप्ट आधुनिक तकनीक के साथ स्किन केयर में इस्तेमाल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें –  New Covid Variant: 75 म्यूटेशन के साथ आया कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इससे डरने की जरूरत कितनी?

 त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद 

कुछ स्टडीज यह भी बताती हैं कि सैल्मन मछली से प्राप्त तत्व त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं. अमेरिका के माउंट सिनाई अस्पताल के त्वचा एक्सपर्ट डॉ. जोशुआ जाइचनर के अनुसार, सैल्मन मछली के स्पर्म से बने कंपोनेंट्स त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि मछली के इन तत्वों को स्किन केयर में इस्तेमाल करने का विचार कहां से शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. खासकर के- ब्यूटी ट्रेंड के चलते, सैल्मन जैसी मछलियों के एक्सट्रैक्ट्स अब ग्लोबल ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे हैं.

दुनियाभर में हो रहा है फेमस

आज यह ट्रेंड सिर्फ कोरिया तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में फैल रहा है. कई सेलिब्रिटी भी इस तरह के ट्रीटमेंट को अपनाने या प्रमोट करने लगे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है. मछली से जुड़े इन ट्रीटमेंट्स को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इनमें कुछ साइंटिस्ट आधार जरूर है, लेकिन अभी और रिसर्च की जरूरत है. फिर भी, यह साफ है कि मछली, खासतौर पर सैल्मन, अब सिर्फ खाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्किन केयर का हिस्सा भी बन चुकी है.

इसे भी पढ़ें- Why Do I Get Headaches: बार-बार होने वाला सिरदर्द मामूली नहीं, शरीर दे रहा ये 5 बड़े संकेत; आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *