Dhirubhai Ambani International School : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?


Dhirubhai Ambani International School : भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने बिजनेस के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान दिया है. उनकी पत्नी नीता अंबानी ने साल 2003 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) की स्थापना की, यह स्कूल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है और देश के सबसे प्रिमियम स्कूलों में गिना जाता है.  इस स्कूल में पढ़ाई का स्तर बहुत ऊंचा है और यहां देश-विदेश के कई फेमस लोगों के बच्चे पढ़ते हैं, जैसे आराध्या बच्चन, अबराम खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान. ऐसे में आइए जानते हैं कि धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है, फीस कितनी है और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं. 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के बारे में जरूरी जानकारी

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल एक इंटरनेशनल डे स्कूल है, जहां KG (नर्सरी) से लेकर 12वीं तक पढ़ाई होती है. यह स्कूल ICSE और IGCSE जैसे बोर्ड से जुड़ा हुआ है. 11वीं-12वीं में IB (International Baccalaureate) प्रोग्राम कराया जाता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स, आर्ट और एक्टिविटी पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है. स्कूल में कम स्टूडेंट्स और ज्यादा टीचर्स होने की वजह से हर बच्चे पर खास ध्यान दिया जाता है. 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल  स्कूल में एडमिशन लेना आसान नहीं होता, क्योंकि सीटें कम और आवेदन बहुत ज्यादा आते हैं. ऐसे में यहां एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिए स्कूल की वेबसाइट या ऐप के जरिए फॉर्म भरना होता है. इसके बाद 5000 आवेदन फीस जमा करनी होती है. यह फीस वापस नहीं होती है फिर आपको डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं, जैसे फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट. इसके बाद बच्चे को एंट्रेंस टेस्ट देना पड़ता है. टेस्ट पास करने के बाद बच्चे और पेरेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. सभी स्टेज पूरे होने के बाद चयनित बच्चों की लिस्ट जारी होती है. 

यह भी पढ़ें – Punjab School SMS alert System: बच्चा या टीचर गैरहाजिर तो पैरेंट्स को जाएगा SMS, पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

फीस स्ट्रक्चर क्या है?

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस क्लास के अनुसार अलग-अलग होती है और इसे काफी महंगा माना जाता है. जहां LKG से 7वीं तक के लिए सालाना फीस लगभग 1.7 लाख होती है, जबकि 8वीं से 10वीं के छात्रों के लिए यह बढ़कर करीब 5.9 लाख हो जाती है. वहीं 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए फीस लगभग 9.65 लाख सालाना तक पहुंच जाती है. इस पूरी फीस में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि ट्यूशन, किताबें, स्टेशनरी, स्कूल यूनिफॉर्म और आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं. 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की खास सुविधाएं

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल अपने छात्रों को बेहतरीन सुविधाएं देता है. जैसे स्मार्ट क्लासरूम (AC, डिजिटल बोर्ड, इंटरनेट), लगभग 40,000 किताबों वाली लाइब्रेरी, 2.3 एकड़ का बड़ा खेल मैदान, टेनिस और बास्केटबॉल कोर्ट, आर्ट रूम और योगा रूम, मल्टीमीडिया ऑडिटोरियम. इस स्कूल में बच्चों को इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा दी जाती है.  वहीं ये भारत के टॉप स्कूलों में गिना जाता है. 

यह भी पढ़ें – RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह डाउनलोड करें मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *