Dhurandhar: The Revenge | क्या Aditya Dhar ने कहानी चोरी की? Santosh Kumar RS का आरोप

0efea83f8dac05be146ec92e7df404491775047578467721 original

1400 करोड़ की कमाई… रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड… लेकिन क्या Dhurandhar 2: The Revenge की पूरी कहानी ‘चोरी’ की है?

जी हां, फिल्म की सफलता के बीच एक ऐसा कानूनी बम फटा है जिसने मेकर्स की रातों की नींद उड़ा दी है.

फिल्ममेकर संतोष कुमार आर. ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है. उनका दावा है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्क्रिप्ट उनकी कहानी की हूबहू नकल है.

संतोष कुमार का कहना है कि उनकी मेहनत को बिना इजाजत पर्दे पर उतार दिया गया.

अब मामला सिर्फ आरोप तक ही नहीं है. संतोष कुमार ने साफ कर दिया है कि वो इस ‘स्क्रिप्ट चोरी’ के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले हैं. उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है और मेकर्स से जवाब मांगा है कि आखिर उनकी कहानी ‘धुरंधर 2’ कैसे बन गई?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संतोष कुमार ने कहा, ‘मैं इस फिल्म पर केस कर रहा हूं, क्योंकि भले ही उन्होंने एक अच्छी फिल्म बनाई हो, लेकिन मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल हुआ है. मैंने यह फिल्म सिनेमा और मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक प्रोपेगैंडा बना दिया. इससे मुझे दुख हो रहा है.’ (Use quote card of this statement in video)

संतोष कुमार का ये भी आरोप है कि   मेरी कहानी का गलत इस्तेमाल हुआ है. मैंने यह फिल्म सिनेमा और मनोरंजन के लिए लिखी थी, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक प्रोपेगैंडा बना दिया.

एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए-नए झंडे गाड़ रही है, और दूसरी तरफ इस ‘चोरी’ के इल्जाम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है. कुछ लोग संतोष कुमार के सपोर्ट में हैं, तो कुछ इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘लो जी आ गए पब्लिसिटी लेने.’ तो वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘तो तुम बना लेते मूवी  पहले ही. 2025 में फिल्म रिलीज हुई तब कहां थे? आ गए लाइम लाइट लेने.’ एक ने तो चुटकी लेते हुए लिखा- ‘चलो, दो पार्ट आते ही इनकी नींद तो खुलीं, गनीमत है पार्ट 3 का वेट नहीं किया…'

इस मामले पर आपकी राय क्या है, ये पब्लिसिटी स्टंट है या फिर आरोपों में दम है? राय बताए और फिल्मों की ऐसी इंटरेस्टिंग इनसाइ स्टोरी के लिए फॉलो करें एंटरटेनमेंट लाइव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *