दिल्ली से सिविल सेवा की तैयारी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. पढ़ाई, मार्गदर्शन और रहने की चिंता अब कम होने वाली है. Jamia Millia Islamia की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) ने सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है. 1 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू होंगे और इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
यह कोचिंग पूरी तरह फ्री है और इसमें रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी दी जाती है. यह अवसर खास तौर पर अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों के लिए है, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के यूपीएससी की तैयारी कर सकें.
6 जून को होगा प्रवेश परीक्षा
RCA में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 6 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देश के 13 शहरों में होगी, जिनमें दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची शामिल हैं. इससे दूर-दराज के छात्रों को भी परीक्षा देने में आसानी होगी.
यह भी पढ़ें – IIT Bombay: सूखे पत्तों से ही बन जाएगी रसोई गैस, LPG संकट के बीच IIT बॉम्बे ने ईजाद की नई तकनीक
जरूरी तारीखें एक नजर में
- आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मई 2026
- सुधार विंडो: 29–30 मई 2026
- प्रवेश परीक्षा: 6 जून 2026
- लिखित परीक्षा परिणाम (संभावित): 10 जुलाई 2026
- इंटरव्यू (संभावित): 16-31 जुलाई 2026
- अंतिम परिणाम (संभावित): 7 अगस्त 2026
- प्रवेश की अंतिम डेट: 18 अगस्त 2026
- वेटिंग लिस्ट पंजीकरण: 21 अगस्त 2026
- वेटिंग लिस्ट प्रवेश: 25 अगस्त 2026
- क्लास शुरू (संभावित): 1 सितंबर 2026
परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा यूपीएससी के पैटर्न पर होगी. इसमें दो पेपर होंगे जनरल स्टडीज (वस्तुनिष्ठ) और निबंध लेखन. दोनों पेपर हिंदी, अंग्रेजी या उर्दू में दिए जा सकते हैं. पहले पेपर में 60 सवाल होंगे, हर सवाल एक अंक का होगा. गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे. इसमें CSAT जैसे प्रश्न भी शामिल होंगे.
दूसरा पेपर निबंध का होगा, जिसमें दो निबंध लिखने होंगे, कुल 60 अंक के. परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे होगी. खास बात यह है कि पहले पेपर के आधार पर चुने गए 900 छात्रों की ही निबंध कॉपियां जांची जाएंगी. लिखित परीक्षा में सफल छात्रों को ऑफलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो 30 अंकों का होगा.
100 सीटें
इस कार्यक्रम के तहत कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. चयनित छात्रों के लिए हॉस्टल में रहना जरूरी होगा. यहां 24 घंटे एयर कंडीशंड लाइब्रेरी की सुविधा भी है, ताकि छात्र बिना रुकावट पढ़ाई कर सकें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI