Does Laptop On Lap Reduce Sperm Count: क्या लैपटॉप गोद में रखकर काम करने से पुरुष नामर्द हो सकते हैं? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, सीधे तौर पर नामर्द होने जैसी बात कहना सही नहीं है, लेकिन यह आदत पुरुषों की फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता पर असर जरूर डाल सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे और क्यों इसका असर होता है.
क्या होता है असर?
verywellhealth की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई व्यक्ति लैपटॉप को जांघों या गोद में रखकर लंबे समय तक काम करता है, तो उससे निकलने वाली गर्मी और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड शरीर के संवेदनशील हिस्सों को प्रभावित कर सकती है. साइंटिस्ट ने खासतौर पर दो कारणों पर ध्यान दिया है हीट और रेडिएशन जैसी ऊर्जा तरंगें. इनका असर होता है.
गर्मी का क्या होता है असर?
सबसे पहले बात गर्मी की करें तो टेस्टिकल्स को सही तरीके से काम करने के लिए शरीर के तापमान से थोड़ा ठंडा रहना जरूरी होता है. यही वजह है कि स्क्रोटम उन्हें बाहर की ओर रखकर तापमान संतुलित करता है. लेकिन लैपटॉप की गर्मी इस संतुलन को बिगाड़ देती है. 2005 की एक स्टडी में पाया गया कि लैपटॉप गोद में रखने से स्क्रोटम का तापमान करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे स्पर्म बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और उनकी गुणवत्ता भी गिर सकती है.
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड का क्या होता है असर?
दूसरी चिंता इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड को लेकर है. ये अदृश्य ऊर्जा तरंगें लैपटॉप, वाई-फाई और मोबाइल जैसे उपकरणों से निकलती हैं. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि वाई-फाई के संपर्क में आने से स्पर्म के डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है और उनकी गति धीमी हो सकती है. जबकि किसी भी स्पर्म के लिए अंडे तक पहुंचने के लिए तेज और सही दिशा में मूव करना जरूरी होता है.
इसे भी पढ़ें- Protein Condom Truth: अब मार्केट में आ गया प्रोटीन कंडोम, क्या इससे सच में बढ़ जाती है परफॉर्मेंस?
कैसे पड़ता है फर्क?
कई स्टडी में यह भी सामने आया है कि लंबे समय तक ऐसे एक्सपोजर से स्पर्म काउंट कम हो सकता है, उनके आकार और बनावट में बदलाव आ सकता है, और जेनेटिक स्तर पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि लैपटॉप के इस्तेमाल और पुरुष बांझपन के बीच सीधा संबंध अभी पूरी तरह साबित नहीं हुआ है और इस पर और रिसर्च की जरूरत है. इसके साथ ही ढीले कपड़े पहनना, बहुत गर्म पानी से नहाने या सॉना से बचना और हेल्दी वेट बनाए रखना भी फर्टिलिटी को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है. छोटे-छोटे ये बदलाव आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator