Punjab And Sind Bank LBO Recruitment: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए अब एक सुनहरा मौका सामने है. देश के टॉप बैंकों में गिने जाने वाले Punjab & Sind Bank ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती अभियान के तहत पूरे 1000 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Punjab & Sind Bank पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 तय की गई है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 2 मार्च 1996 से पहले और 1 मार्च 2006 के बाद नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें –  UP Board Result 2026: UP बोर्ड कब जारी करेगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? क्या है पिछले 3 सालों का ट्रेंड

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों का सही चयन हो सके. इसमें लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, अंतिम मेरिट सूची, स्थानीय भाषा का ज्ञान और अंतिम चयन शामिल है. लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 120 अंकों के होंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी. इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार ही आगे के चरण में पहुंच पाएंगे. कम से कम योग्यता अंक भी तय किए गए हैं. अनारक्षित (General) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को हर सेक्शन में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35 प्रतिशत रखी गई है.

आवेदन शुल्क की जानकारी

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को शुल्क भी जमा करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए शुल्क 100 + टैक्स + पेमेंट चार्ज है. जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 850 + टैक्स + पेमेंट चार्ज है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा. नकद, चेक, मनी ऑर्डर या डाक टिकट के जरिए भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in और https://ibpsreg.ibps.in/psbmar26/ पर जाएं.
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर अपनी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी रख लें.

यह भी पढ़ें – Assam 10th Result 2026: खत्म होने वाला इंतजार, असम बोर्ड इस दिन जारी करेगा 10वीं क्लास के नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *