Stock Market 1 April: शेयर बाजार में जोरदार तेजी… सेंसेक्स 1876 अंक उछला; निफ्टी 22,899 के पार


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 1 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में उछाल है. 

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1814.88 अंक या 2.52 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 73,762.43 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी. निफ्टी 50  567.60 अंक या 2.54 फीसदी उछलकर 22,899.00 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 1848 अंक की तेजी के साथ 73,795 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 568 अंक उछल गई थी और 22,899 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर 

बीएसई बास्केट से ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, अडानीपोर्ट, इंडिगो और एलएंडटी  टॉप गेनर थे. 

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 30 मार्च के कारोबारी दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,947.55 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत फिसलकर 22,331.40 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से पावरग्रिड टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो बजाज फिनसर्व, एसबीआईएन, इंडिगो, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे और 1 शेयर में तेजी दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक… 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *