Entertainment News Live Updates: 2 अप्रैल के दिन एंटरटेनमेंट में काफी हलचल दिख रही है. आज रामायण फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है. साथ ही भूत बंगला फिल्म की रिलीज को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया. अजय देवगन आज बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सिनेमा की दुनिया में आज कौन क्या कर रहा है? अपने फेवरेट स्टार्स की लाइफ से जुड़ी हर खबर का अपडेट यहां जानें.
6.00 PM: करण जौहर ने की ‘रामायण’ के टीजर की तारीफ
हाल ही में ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हुआ है, इस टीजर को आम जनता समेत सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में करण जौहर ने भी इसे शेयर करते हुए इसकी तारीफ की है. करण ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कहा है कि उनके लिए इस फिल्म की रिलीज का इंतजार करना भी मुश्किल है.

5.51 PM: मृणाल ठाकुर ने की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की डबिंग पूरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्दी ही वरुण धवन के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आने वाली हैं. अब हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के लिए डबिंग पूरी कर ली है. उन्होंने खुद डबिंग स्टूडियो से एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

4.26 PM: दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह को ‘वॉल्यूम 1’ गाना हटाने के लिए कहा
हनी सिंह और बादशाह की जुगलबंदी में बना साल 2006-2007 का गाना ‘वॉल्यूम 1’ जल्दी ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाएगा. इसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं. कोर्ट ने कहा है कि ये गाना अश्लील और डेरोगेटरी है. ऐसे में इसे हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा देना चाहिए.
3.38 PM: काजोल ने हसबैंड अजय देवगन के लिए लिखा प्यारा नोट
अभिनेत्री काजोल हमेंशा मजाकियाअंदाज में बात करती नजर आती हैं. हसबैंड अजय देवगन के बर्थडे पर भी उन्होंने प्यारा सा नोट लिखा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘केक पर लगी मोमबत्तिया अब सेलिब्रेशन से ज्यादा फायर हैजर्ड लगने लगी हैं. अब लगता है आप उस लेवल पर पहुंच गए हैं. फिर भी… हैप्पी बर्थडे! दुआ है कि आपको जिंदगी में हमेशा केक मिलता रहे…’
3.26 PM: ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म ने इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल उठाए हैं. फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध और समीरा रेड्डी हैं। समीरा इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इसके अलावा फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. टीजर देखें
3.15 PM: अजय देवगन ने फैंस के लिए साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
आज बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का बर्थडे है. इस मौके पर आज मुंबई में उनके घर शिवशक्ति के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटी है. कुछ फैंस उनका लुक लेकर ही वहां पहुंचे हैं तो कुछ पोस्टर लेकर पहुंचे हैं. ऐसे में अजय देवगन फैंस का दिल कैसे तोड़ सकते थे. वो घर से बाहर आए और फैंस के साथ अपने खास दिन को सेलिब्रेट किया. देखें फोटोज

3.05 PM: ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. मेकर्स ने आज बताया है कि ये फिल्म अब 17 अप्रैल को थियेटर में रिलीज होगी. साथ ही एकता कपूर नेबताया है कि इसका पेड प्रिव्यू भी ऑडियंस देख पाएगी. एकता ने अपने पोस्ट में लिघा- हमने भूत बंगला की नई रिलीज तिथि 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात को 9 बजे से शुरू होगा.
2.56 PM: हनुमान जन्मोत्सव पर शिवनगरी काशी पहुंचीं निमरत कौर
अभिनेत्री निमरत कौर आज हनुमान जयंत के मौके पर शिवनगरी काशी के प्राचीन संकट मोचन मंदिर पहुंचीं और दर्शन-पूजन किया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह उन सबसे शांत और आध्यात्मिक स्थानों में से एक है जहां मैं पहुंची.
1. 41 PM: ‘धुरंधर 2’ में सीन कटने से दुखी विक्रम भांबरी
फिल्म में एक्टर विक्रम भांबरी नजर आए. हालांकि, फिल्म में अपना रोल कटने से विक्रम भांबरी दुखी हैं. उन्होंने कहा, ‘जब फिल्म रिलीज हुई तो मैंने देखा जितना मैंने शूट किया उतना दिखाया नहीं गया. मुझे बुरा लगा. मेरे कई सीन काटे गए.’
रणबीर कपूर की रामायण का टीजर जारी
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक जारी कर दी गई है. टीजर में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर ने लाइमलाइट लूट ली है.

वहीं टीजर में माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और रावण की भूमिका में यश की पहली झलक भी देखने को मिली है. हालांकि हनुमान की झलक टीजर में नहीं दिखाई गई है. वहीं रावण की भी एक झलक दिखी थी.
‘क्वीन 2’ को लेकर बड़ा अपडेट
2014 में, कंगना रनौत ने अपनी कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म ‘क्वीन’ से सिनेमा लवर्स को काफ़ी इम्प्रेस किया था. अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्वीन 2’ की शूटिंग अप्रैल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है.
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. रिलीज के 14वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई फिर भी इसने देश और दुनियाभर में शानदार कारोबार किया है.
- सैकनिल्क के आंकडडों के मुताबिक 14वें दिन, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने 17,906 शो में 20.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1101.47 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक 920.02 करोड़ हो गया है.
- वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 14वें दिन 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 365.00 करोड़ हो गया है.
- इसी के साथ दुनिया भर में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹1466.47 करोड़ हो गया है.