IPL 2026 में ट्रिस्टन स्टब्स से भिड़े प्रिंस यादव, बीच मैच में बल्लेबाज के पास पहुंचे और…, लड़ाई का बवाली वीडियो वायरल

2b7700a0e4b8922a0dce92c1c42f9ffd17750945164241312 original


Prince Yadav Clashes With Tristan Stubbs In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीती रात यानी 1 अप्रैल को खेला गया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किया, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब प्रिंस गुस्से में दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स से लड़ने पहुंच गए.

प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स में हुई गर्मागर्मी

मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की पारी के पांचवें ओवर में माहौल तब गरमा गया, जब लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स आपस में भिड़ गए. पांचवीं गेंद डालने के बाद प्रिंस सीधा स्टब्स के पास जा पहुंचे और उन्हें घूरने लगे. इसके जवाब में ट्रिस्टन ने भी पीछे हटने के बजाय उन्हें कड़ा जवाब दिया. ऐसा में लगा दोनों खिलाड़ी एक समय एक दूसरे से भिड़ जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. हालांकि, इस सीजन का ऐसा ये पहला मामला देखने को मिला, जब दो खिलाड़ी आमने-सामने आ गए हों.

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज हुए फेल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया. लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल हुई और पूरी टीम 18.4 ओवरों में महज 141 रनों पर सिमट गई. लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच भले ही बल्लेबाजी के लिए आसान न रही हो लेकिन लखनऊ का प्रदर्शन इतना फीका था कि उनकी बल्लेबाजी बिल्कुल बेअसर नजर आई.

यह भी पढ़ें

LSG VS DC: हार से निराश ऋषभ पंत ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- ‘यह 50-50 प्रतिशत वाला फैसला…’

World Richest Cricketer: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *