आईपीएल के बाद तीन टी20 मैच की सीरीज इस टीम के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया, हो गया ऐलान

9a35ea10583a51fa0b73742f5f0280b31771135804006736 original


विश्व चैंपियन भारत जुलाई में तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगा जो हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी.

यह भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2026-27 सत्र के लिए निर्धारित की गई दो द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में से पहली श्रृंखला होगी. जिम्बाब्वे अगले साल के शुरू में तीन वनडे मैच की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा. यह मैच तीन, छह और नौ जनवरी को क्रमशः कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे.

भारत ने पिछले महीने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता था. इससे पहले भारत 2024 और 2007 में भी टी20 विश्व कप जीत चुका है.

भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उसने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 4-1 से जीती थी.

शेड्यूल

1- गुरुवार, 23 जुलाई 2026 पहला टी20 (1st T20I) हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
2- शनिवार, 25 जुलाई 2026 दूसरा टी20 (2nd T20I) हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
3- रविवार, 26 जुलाई 2026 तीसरा टी20 (3rd T20I) हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *