बॉलीवुड में इन दिनों ‘धुरंधर 2’ की आंधी आई हुई है, जिसने अपने आगे किसी को भी टिकने नहीं दिया है. इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. हाल ही में ‘संकल्प’ वेब सीरीज में नजर आ रहीं एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुब्रा ने इस फिल्म को साधारण फिल्म की तरह लेने की बात की है. उन्होंने कहा है कि अच्छी फिल्म है तो इसे एंजॉय करें और साधारण फिल्म की तरह ही लें.
कुब्रा ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
हाल ही में एबीपी न्यूज ने एक्ट्रेस कुब्रा सैत के साथ बातचीत की है. इस दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है ‘धुरंधर’ के बाद सिनेमा में बदलाव आ गया है, तो इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं, अभी तक कुछ अच्छा होता है तो हमको बदलाव चाहिए, कुछ अच्छा होता है, जरा कुछ नया चाहिए. यार हम इतना जल्दी क्यों रिएक्टर करते हैं किसी चीज के लिए. अच्छी फिल्म है, तो इसे अच्छी फिल्म कहो, पैसे कमाए, तो बोलो कि पैसे कमाए हैं. रणवीर सिंह की एक्टिंग इतनी बेहतरीन है, राकेश बेदी जो पिछल 50 सालों में से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं आज उभरकर आए हैं. मुझे नहीं लगता कि ये एक वक्त या एक मूमेंट का चेंज है’.
‘ये पूरी टीम का विश्वास है’
कुब्रा ने आगे फिल्म की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि धुरंधर जो ऐसी फिल्म बनी है ये एक पूरी टीम का विश्वास है, उस कहानी में और ये विश्वासकभी नहीं टूट सकता. ये एक ही फिल्म बनाई है इन लोगों ने, अगर इसकी वजह से हमारी सिनेमाज वापस से चलने लगे हैं, अगर इसकी वजह से हमें बड़ी फिल्में बनाने का वापस से मौका मिला है, तो हमें बनानी चाहिए बड़ी फिल्में. ऐसा नहीं है कि कोई ऐसा कुछ आ गया है तो कुछ बदल गया है’.
‘एनिमल’ और ‘लापता लेडीज’ से भी आया बदलाव
इतना ही नहीं कुब्रा ने आगे और भी फिल्मों का उदाहरण दिया है, उन्होंने कहा, ‘ऐसे तो एनिमल भी आई थी, वैसे तो उरी भी आई थी, फिल्में लोगों को एक सेंटिमेंट शेयर करवाती हैं. और जितना हो सके हम उस एक्सपीरियंस को सच्चे दिल से महसूस कर सकें. लापता लेडीज भी आई थी स्मॉल सिंपल सी कहानी, उसने भी लोगों को किसी ना किसी क्षेत्र में कुछ ना कुछ महसूस करवाया ही होगा, तो मेरा पॉइंट है कि अच्छी फिल्म हो चाहे धुरंधर या लापता लेडीज, उसे उतारो थिएटर में. मेरा पॉइंट है आप अच्छी फिल्में बनाओ, लोग देखेंगें’.
बता दें कि कुब्रा इन दिनों ‘संकल्प’ वेब सीरीज में नजर आ रही हैं. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है. इस सीरीज में नाना पाटेकर, संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्युब, नीरज काबी जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं. सीरीज में कुब्रा ने एक कॉप का कैरेक्टर प्ले किया है. वर्दी में कुब्रा वाकई बहुत जंच रही हैं.