जब डांस के बीच आया था पैरालिसिस अटैक, फिर भी नहीं टूटा प्रभु देवा का हौसला

8646c13a8a15c5880f4e71b035632bc817751364256771372 original


फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे होते हैं, जो अपनी मेहनत और जुनून से एक अलग पहचान बना लेते हैं. प्रभु देवा उन्हीं खास कलाकारों में से एक हैं और 3 अप्रैल को वो अपना 53वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. और उन्हें ‘इंडिया का माइकल जैक्सन’ कहा जाता है. उनकी कहानी सिर्फ सफलता तक नहीं है, बल्कि उन्होंने कई मुश्किल हालातों का सामना भी किया है. उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया, जिसने सबको चौंका दिया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को मजबूत बना लिया.

डांस करते हुए आया टेम्परेरी पैरालिसिस अटैक

एक फिल्म की शूटिंग के समय प्रभु देवा डांस कर रहे थे. तभी अचानक उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें टेम्परेरी पैरालिसिस अटैक आया. वो तुरंत जमीन पर गिर पड़े और वहां मौजूद लोग घबरा गए. फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. डॉक्टरों ने बाद में बताया कि मांसपेशियों में तेज खिंचाव की वजह से ऐसा हुआ था. उस वक्त ये उनके करियर का सबसे मुश्किल समय था, क्योंकि एक डांसर के लिए शरीर का साथ देना सबसे जरूरी होता है. कुछ समय तक इलाज और आराम करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिकवरी शुरू की. 

प्रभु देवा का करियर 

बता दें, प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था. उनका पूरा नाम प्रभु देवा सुंदरम है. उनके पिता मुगुर सुंदर भी एक डांस मास्टर थे, इसलिए उन्हें बचपन से ही डांस का माहौल मिला. उन्होंने छोटी उम्र में ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया था और घर पर प्रैक्टिस करते रहे.

करियर की शुरुआत उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की, लेकिन धीरे-धीरे अपनी मेहनत से कोरियोग्राफर बने और कई सुपरहिट गानों को खास बनाया. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग और डायरेक्शन में भी काम किया. ‘वांटेड’ जैसी फिल्म को डायरेक्ट करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई. साथ ही उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड और 2019 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *