‘धुरंधर 2’ vs साउथ: ‘उस्ताद भगत सिंह’ हुई बॉक्स ऑफिस पर धराशायी, रणवीर अब भी हिट, जानें 2 अप्रैल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

87ff3444a0957444557d53149e00d2fb17751447565591346 original


‘धुरंधर 2’ फिल्म जबसे रिलीज हुई है तभी से बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का डंका बज रहा है. रिलीज के पंद्रहवें दिन ये फिल्म इंडिया में 10 करोड़ के पार पहुंच गई है. इस फिल्म की ऐसी आंधी चली कि आने वाली सभी फिल्मों ने अपने कदम पीछे खिसका लिया और रिलीज की तारीफ टाल दीं. हालांकि इसी बीच कई साउथ की फिल्मों ने अपने कदम पीछे नहीं किए और डटकर खड़ी रहीं. आइये बताते हैं इनका पंद्रहवें दिन का कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पंद्रहवे दिन रात 9 बजे तक 14.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जिसे मिलाकर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 934.45 करोड़ रुपये कर लिया है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पवन कल्याण की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पंद्रहवें दिन रात नौ बजे तक महज 31 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है. इसे मिलाकर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 71.32 करोड़ रुपये हो गया है.

‘यूथ’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल भाषा की फिल्म ‘यूथ’ ने रिलीज के पंद्रहवें दिन सैकनिल्क के मुताबिक रात नौ बजे तक 80 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने कुल कलेक्शन 41.57 करोड़ रुपये कर लिया है.

‘आड़ू 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘आड़ू 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के पंद्रहवें दिन सैकनिल्स के मुताबिक 73 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसे मिलाकर फिल्म ने कुल कलेक्शन 47.08 करोड़ रुपये कर लिया है.

‘धुरंधर 2’ वर्सेज साउथ फिल्में
रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म हर दिन कलेक्शन के मामले में नए- नए रिकॉर्ड्स बना रही है. रिलीज के पंद्रहवें दिन ये फिल्म 15 करोड़ का कारोबार करने वाली है. ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है, ऐसे में इतना कलेक्शन तो इसका बनता भी है. लेकिन केवल एक भाषा में देखा जाए तो तमिल में इस फिल्म ने आज सैकनिल्क के मुताबिक रात 9 बजे तक महज 26 लाख का ही कलेक्शन किया है. तो वहीं तेलुगू में फिल्म ने 68 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जो पवन कल्याण की फिल्म से काफी ज्यादा है. ऐसे में ये फिल्म हर भाषा में ही अच्छा खासा कलेक्शन तो कर ही रही है. साउथ में भी इसे अच्छा कलेक्शन ही माना जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *