अमिताभ बच्चन | Amitabh Bachchan kaun banega crorepati career

19b7bd3480eed82660e81346effa0e3117751446876291372 original


‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का सबसे पॉपुलर शो माना जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत इतनी आसान नहीं थी. जब अमिताभ बच्चन को ये शो ऑफर हुआ, उस समय उनकी जिंदगी बहुत मुश्किल में चल रही थी. उनकी फिल्में पहले जैसा सिनेमाघरों में कमाल नहीं कर पा रही थी और उनकी कंपनी भी नुकसान में चली गई थी. ऐसे में टीवी पर आने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उस समय बड़े फिल्म स्टार्स छोटे पर्दे से दूरी बनाकर रखते थे.

विदेश से आने के बाद शो के लिए तैयार हुए बिग बी

शो से जुड़े टेलीविजन एक्सपर्ट तरुण कटियाल ने हाल ही में द सेल साइड्स यूट्यूब चैनल के साथ एक बातचीत में खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन शुरू में इस शो को करने के लिए तैयार नहीं थे. उन्हें मनाने में बहुत समय लगा. कई बार उन्होंने मना भी कर दिया था, लेकिन जब वो विदेश गए और वहां ‘हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलियनर’ का जबरदस्त क्रेज देखा, तब उनका नजरिया बदल गया.

इसके बाद उन्होंने इस शो के लिए हां किया. शो का पहला प्रोमो यूके में शूट किया गया था, ताकि इसे ओरिजिनल शो जैसा बनाया जा सके. इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने पहले एपिसोड की शूटिंग से पहले कई महीनों तक रिहर्सल की थी. वो ऑफिस के बेसमेंट में घंटों प्रैक्टिस करते थे.

बिग बी के करियर का टर्निंग पॉइंट बना शो

बाद में जब ये शो साल 2000 में ऑन एयर हुआ, तो इसने अमिताभ बच्चन की जिंदगी बदल दी. खुद बिग बी ने शो के 1000 एपिसोड के पूरे होने के समय बताया था कि उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि शो इतना बड़ा हिट होगा. कई लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि टीवी पर आने से उनका करियर खत्म हो सकता है, लेकिन हालात ने उन्हें मजबूर कर दिया. उस समय उनके पास फिल्मों के ऑफर भी नहीं थे. लेकिन जैसे ही शो शुरू हुआ, दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और उन्होंने महसूस किया कि लोग आज भी उनके साथ खड़े हैं. यही शो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उन्होंने एक नई शुरुआत की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *