‘एक झलक मिल जाती तो मजा आ जाता’, रामायण में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? हनुमान की झलक के लिए तरसे फैंस

ae8511b8b6fae01e0849ecea43bd200617751504658051346 original


रणबीर कपूर को मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ से उनका पहला लुक सामने आया है. उनके इस दिव्य रूप को देख हर कोई हैरान रह गया है. इस फिल्म के पहले टीजर ने लोगों का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. हालांकि इस फिल्म को लेकर एक तबके के लोग काफी नाराज हो रहे हैं. ये लोग हैं सनी देओल के फैंस, जिनको इस टीजर में सनी की एक भी झलक देखने को नहीं मिली. जिससे वो काफी नाराज हो रहे हैं.

हनुमान जयंती पर नहीं मिली ‘हनुमान जी’ की झलक
दरअसल बीते दिन जब अनाउंसमेंट हुआ कि ‘रामायण’ का पहला टीजर हनुमान जयंती के दिन रिलीज होने जा रहा है. तब सभी को उम्मीद थी कि इसमें हनुमान बने एक्टर सनी देओल का लुक भी दिखाया जाएगा. हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए टीजर में हनुमान जी की एक भी झलक नहीं मिली, जिससे सनी देओल के फैंस का दिल टूट गया है. लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए और कई पोस्ट्स में कमेंट कर इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने सनी देओल को बहुत मिस किया.

फैंस का रिएक्शन
सनी देओल ने भी इस फिल्म का पहला टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसका कमेंट सेक्शन उनके फैंस के कमेंट्स से भरा पड़ा है. कई लोगों ने लिखा, ‘हनुमान जी की झलक मिल जाती तो अच्छा रहता’. किसी ने कमेंट किया है, ‘हनुमान जी को दिखाना था यार बाकी सब ठीक है.’ इसी तरह से लोगों ने सनी पाजी को इस टीजर में खूब मिस किया.

एक झलक मिल जाती तो मजा आ जाता', रामायण में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? हनुमान की झलक के लिए तरसे फैंस

एक झलक मिल जाती तो मजा आ जाता', रामायण में क्यों नहीं दिखे सनी देओल? हनुमान की झलक के लिए तरसे फैंस

क्यों नहीं दिखे टीजर में सनी देओल? 
‘रामायण’ फिल्म के पहले पार्ट में सनी देओल केवल 15 मिनट का कैमियो करते नजर आएंगे. पहला पार्ट पूरी तरह से राजा राम और उनके अयोध्या में रहने की कहानी पर आधारित है. उनके बचपन से लेकर राजा बनने तक की कहानी. ऐसे में इस समय में हनुमान जी नहीं दिखाए जा सकते थे. वहीं सनी देओल का बड़ा रोल इस फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आने वाला है. जिसकी शूटिंग भी सनी देओल अप्रैल के महीने में ही शुरू करेंगे. लेकिन हो सकता है कि अब फैंस की डिमांड के बाद सनी देओल की झलक अगले टीजर में दिखा दी जाए.

बता दें कि ‘रामायण’ का पहला पार्ट साल 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साईं पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, फैजल मलिक, राघव जुयाल जैसे सितारे अलग- अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2027 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगा. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *