Countries With Most Single People: आज की दुनिया में जहां डेटिंग ऐप्स और बड़े-बड़े शादियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग सिंगल रहना भी पसंद कर रहे हैं. World Statistics 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, कई ऐसे देश हैं जहां आधी से ज्यादा आबादी अकेले रहना चुन रही है और इसकी वजह सिर्फ अकेलापन नहीं बल्कि एक खास लाइफस्टाइल है.
किस देश में सबसे ज्यादा सिंगल?
इस लिस्ट में सबसे ऊपर स्वीडन है, जहां करीब 51 प्रतिशत लोग सिंगल हैं. यहां की मजबूत सोशल सिक्योरिटी सिस्टम लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है, जिससे शादी किसी जरूरत के बजाय एक विकल्प बन जाती है. “लागोम” की सोच, यानी संतुलित जीवन, यहां लोगों को निजी स्पेस और सादगी को महत्व देना सिखाती है.
दूसरे नम्बर पर डेनमार्क
डेनमार्क में लगभग 50 प्रतिशत लोग सिंगल हैं और यहां “ह्यूगे” लाइफस्टाइल काफी लोकप्रिय है, जो आराम और संतुलित जीवन पर आधारित है. यहां के लोग जल्दी शादी करने के बजाय अपने करियर और व्यक्तिगत खुशी को प्राथमिकता देते हैं.
फिनलैंड तीसरे नम्बर पर
फिनलैंड में 49 प्रतिशत लोग सिंगल हैं, जहां “सिसु” यानी आत्मनिर्भरता और मजबूत इच्छाशक्ति को बहुत अहम माना जाता है. यहां के कल्चर में शांति, निजी स्पेस और आत्मनिर्भर जीवन को महत्व दिया जाता है, जिससे लोग अकेले रहकर भी संतुष्ट रहते हैं.
इसे भी पढ़ेंः रिश्ते में दूरी या खत्म होता प्यार! इन 7 संकेतों से जानें, क्या मन ही मन दूर हो चुका पार्टनर?
जर्मनी चौथे नम्बर पर
जर्मनी में करीब 48 प्रतिशत लोग सिंगल हैं, खासकर बर्लिन जैसे शहरों में यह ट्रेंड ज्यादा देखने को मिलता है. यहां आर्थिक स्वतंत्रता, खासकर महिलाओं के बीच, और रिश्तों को लेकर खुलापन सिंगल लाइफ को बढ़ावा देता है.
पांचवे नम्बर पर नॉर्वे
नॉर्वे में लगभग 47 प्रतिशत लोग सिंगल हैं और यहां के सख्त समानता कानून लोगों को आत्मनिर्भर बनाते हैं. “फ्रिलुफ्टस्लिव” यानी प्रकृति के बीच समय बिताने की संस्कृति भी लोगों को अकेले समय एंजॉय करने के लिए प्रेरित करती है. इन सभी देशों में सिंगल रहना मजबूरी नहीं बल्कि एक सोच है. लोग अपनी आजादी, करियर और मानसिक शांति को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं, जो बदलती दुनिया की नई लाइफस्टाइल को दर्शाता है.
इसे भी पढ़ेंः क्या लव हार्मोन का नेजल स्प्रे लेकर जिंदगी को बना सकते हैं रोमांटिक, जानें स्टडी में क्या आया सामने?