Aaj Ka Panchang 4 April 2026: आज शनि देव की पूजा में सर्वार्थ सिद्धि का दुर्लभ संयोग, जानें आज का शुभ चौघड़िया और राहुकाल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Hindi Panchang 4 अप्रैल 2026: 4 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार है. शनिवार के दिन व्रत रखना, काले तिल और सरसों के तेल का दान करना, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना, तथा पीपल के वृक्ष की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. शनि देव की कृपा से जीवन के कष्ट कम होने लगते हैं. 

आज का दिन क्यों खास

आज शनिवार शनि देव की पूजा के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए धार्मिक या मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं. इसके साथ शनिवार होने से शनि देव का आशीर्वाद भी साधक को प्राप्त होगा. 

4 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 4 April 2026)

तिथि

द्वितीया (3 अप्रैल 2026, सुबह 8.42 – 4 अप्रैल 2026, सुबह 10.08)

वार शनिवार
नक्षत्र स्वाती
योग हर्षण
सूर्योदय सुबह 6.10
सूर्यास्त
शाम 6.39
चंद्रोदय
रात 9.01
चंद्रोस्त
सुबह 6.58
चंद्र राशि
तुला
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 6.09 – सुबह 10.51
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.32 – रात 10.58
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुहह 9.16 – सुबह 10.50
यमगण्ड काल दोपहर 1.58 – दोपहर 3.32
गुलिक काल
सुबह 6.08 – सुबह 7.43
आडल योग सुबह 6.08 – रात 9.35
विडाल योग रात 9.35 – सुबह 6.07, 5 अप्रैल
भद्रा काल रात 11.01 – सुबह 6.07, 5 अप्रैल
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 4 April 2026)
सूर्य मीन
चंद्रमा तुला
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

4 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  1. मेष: दूसरों की मदद में अपना काम प्रभावित हो सकता है, सतर्क रहें और तनाव से बचें.
  2. वृषभ: सुखद दिन रहेगा, परिवार में खुशी और आर्थिक संतुलन बना रहेगा.
  3. मिथुन: उन्नति के अवसर मिलेंगे, लेकिन काम का दबाव और सावधानी जरूरी है.
  4. कर्क: अचानक धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ेगा, सेहत का ध्यान रखें.
  5. सिंह: सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन निवेश में सावधानी रखें.
  6. कन्या: रचनात्मक सफलता मिलेगी, पर रिश्तों में संयम जरूरी है.
  7. तुला: आय के नए स्रोत मिलेंगे और रुके काम पूरे होंगे.
  8. वृश्चिक: आर्थिक लाभ और कर्ज से राहत मिलेगी, रिश्ते मजबूत होंगे.
  9. धनु: कानूनी मामलों में सफलता, लेकिन शत्रुओं और विवाद से सावधान रहें.
  10. मकर: काम में सफलता और शुभ समाचार मिलेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें.
  11. कुंभ: व्यस्तता और पारिवारिक चिंता रहेगी, प्रॉपर्टी में लाभ संभव है.
  12. मीन: व्यापार में सफलता और मानसिक शांति का अनुभव होगा.

आज का उपाय 

शनि देव को प्रसन्न करना है तो किसी मजदूर की मदद करें, गरीब की जितनी हो सके सहायता करें. इससे साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.

आज का लकी कलर 

शनिवार का शुभ रंग काला और नीला माना जाता है. शिवलिंग पर शंखपुष्पी के फूल चढ़ाएं. काली चीजों का दान करें.

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल किस दिन है, सोना, वाहन, घर खरीदारी का श्रेष्ठ मुहूर्त कब

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *