‘आदिपुरुष’ से बेहतर रणबीर कपूर की ‘रामायण’, बोले विंदू दारा सिंह, मेकर्स को चेतावनी भी दी, कहा- ‘अगर कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो…’

58d254f1b47358019a613a2ecf9c9fec1775208919764209 original


 

दिग्गज दिवंगत अभिनेता दारा सिंह ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान हनुमान के अपने यादगार किरदार से एक अमिट छाप छोड़ी थी. उनका दमदार और बेहद सम्मानित चित्रण दशकों बाद भी एक मिसाल बना हुआ है. अब, नितेश तिवारी इस एपिक को बड़े पर्दे पर फिर से लाने की तैयारी कर रहे हैं. 2 अप्रैल को, मेकर्स ने मुंबई में एक इवेंट में ‘रामायण’ का शानदार टीज़र लॉन्च किया. टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में पहली बार दिखाया गया. वहीं ‘दिग्गज दारा सिंह के बेटे और अभिनेता विंदू दारा सिंह ने रामायण’के टीज़र पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए इसे प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से बेहतर बताया है. हालांकि उन्होंने मेकर्स को सलाह भी दी है कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

रामायण के मेकर्स को विंदू दारा सिंह की सलाह
विंदू ने डीएनए से बात करते हुए रणबीर कपूर की रामायण के टीजर पर अपनी राय बताई. उन्होंने कहा, “यह शानदार लग रहा है, बहुत सुंदर है. लेकिन एक सख्त नियम है. जो रामायण रामानंद सागर जी की बनी है, वो हम सबके दिल-ओ-दिमाग में पूरी फिट है. वो जो रामायण है, वो ऐतिहासिक है, नंबर वन है. अगर यह पिक्चर उसके साथ मैच हो गई, तो यह सुपरहिट होगी. यह एक रिकॉर्ड तोड़ने वाली हिट होगी. कुछ भी डेविएशन अगर की, जैसे इसमें वो खतरनाक (असुर) से दिख रहे हैं, तो अगर ज्यादा ऊपर-नीचे किया तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे.”

‘आदिपुरुष से बेहतर लग रही है रामायण’
उन्होंने रणबीर की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक्टर की परफॉर्मेंस रिफाइंड और क्लासी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि नितेश तिवारी की डायरेक्ट की हुई यह फिल्म प्रभास की आदिपुरुष से कहीं बेहतर लग रही है. विंदू ने कहा, “यह जितना भी देखा है, उससे तो बहुत बेहतर लग रही है. वो तो पता नहीं क्या था. मैं ट्रेलर देखकर समझ गया था कि यह फ्लॉप होगी. क्या ही चल रहा था. आप इतना भटका नहीं सकते और हनुमान जी से ये सारे डायलॉग नहीं बुलवा सकते.”

 रामायण पार्ट 1 के बारे में
बता दें कि  रामायण पार्ट 1 में साई पल्लवी ने माता सीता, सनी देओल ने हनुमान और यश ने रावण का किरदार निभाया है. यह एपिक फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज़ होगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में थिएटर में आएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *