COVID In Children: हेल्दी किड्स को शिकार बना रहा कोविड का नया वैरिएंट सिकाडा, कितने सेफ हैं भारत के बच्चे?


Is BA.3.2 Dangerous For Children: क्या कोविड का नया वैरिएंट बच्चों के लिए ज्यादा खतरा बन रहा है? अमेरिका में तेजी से फैल रहे “सिकाडा” नाम के कोविड वैरिएंट ने स्वास्थ्य एक्सपर्ट की चिंता बढ़ा दी है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वैरिएंट खासतौर पर बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, हालांकि फिलहाल इसके लक्षण पहले जैसे ही बताए जा रहे हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

तेजी से फैल रहा नया वैरिएंट

यह नया वैरिएंट BA.3.2 के नाम से जाना जाता है, जिसे सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कई राज्यों में ट्रैक किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वैरिएंट अमेरिका के 25 राज्यों और 23 देशों में फैल चुका है. लेकिन अच्छी बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने के मामले फिलहाल कम हो रहे हैं. साइंटिस्ट का मानना है कि यह वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.3 सब-वैरिएंट से जुड़ा हुआ है, जो पहले 2022 में सामने आया था. माना जा रहा है कि यह वायरस लंबे समय तक किसी कमजोर इम्यून सिस्टम वाले व्यक्ति के शरीर में मौजूद रहा और धीरे-धीरे म्यूटेशन के जरिए एक नए रूप में सामने आया. 

अंडर मॉनिटरिंग की कैटेगरी

इस वैरिएंट को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग की कैटेगरी में रखा है, यानी अभी इस पर नजर रखी जा रही है लेकिन इसे बेहद खतरनाक घोषित नहीं किया गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि BA.3.2 बच्चों को ज्यादा इंफेक्टेड करता दिख रहा है. न्यूयॉर्क के डेटा के अनुसार, 3 से 15 साल के बच्चे इस वैरिएंट से लगभग पांच गुना ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि, कुल मामलों में इसकी हिस्सेदारी अभी भी सीमित है. 

इसे भी पढ़ें-Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!

क्या हैं लक्षण?

लक्षणों की बात करें तो इसमें कोई नया बदलाव नहीं देखा गया है. बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, थकान और सांस लेने में दिक्कत जैसे सामान्य कोविड लक्षण ही सामने आ रहे हैं। स्वाद और गंध का जाना अब कम मामलों में देखा जा रहा है.  एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन इस वैरिएंट पर पूरी तरह असरदार नहीं हो सकती, लेकिन यह गंभीर बीमारी से बचाने में अब भी मदद करती है. इसके अलावा, मौजूदा एंटीवायरल दवाएं भी प्रभावी मानी जा रही है. 

भारत के बच्चों पर असर

अब सवाल उठता है कि क्या भारत के बच्चे सुरक्षित हैं? फिलहाल भारत में इस वैरिएंट के बड़े पैमाने पर फैलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्लोबल ट्रेंड को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है. डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत रखने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचाव जैसे उपाय अपनाए जाएं. इसके साथ ही, जरूरत पड़ने पर बूस्टर डोज को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें-Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *