IPL 2026: अभिषेक शर्मा पर BCCI का एक्शन, मैच फीस भी कटी; क्यों मिली SRH ओपनर को ये सजा?

910ed3d497e8e62312bd102d7838353a17751987631871212 original


अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 21 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके जड़े. हालांकि मैच के बाद उन पर BCCI का एक्शन हुआ. उन पर मैच के दौरान IPL आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.

अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगाते हुए बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, “सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.” 

अभिषेक ने अपनी गलती मान ली. स्टेटमेंट में बताया गया, “उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के दंड को मान लिया. आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है.”

अभिषेक शर्मा के विकेट पर हुआ था विवाद

अभिषेक 9वें ओवर की चौथ गेंद पर बॉउंड्री पर कैच आउट हुए थे. हालांकि ये थर्ड अंपायर तक पहुंचा था, क्योंकि साफ नहीं था कि वरुण चक्रवर्ती ने कैच पूरा किया है या नहीं. सोशल मीडिया पर भी कई फैंस मान रहे थे कि ये कैच नहीं था. अभिषेक भी इससे खुश नहीं थे.

65 रनों से जीती SRH

सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने गुरुवार को IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. ईडन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 161 रनों पर ढेर हो गई. नितीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 24 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और 2 ओवरों में 2 विकेट भी चटकाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *