Dhurandhar 2 Worldwide BO: बनने वाली है 15 सौ करोड़ी, फिर भी अभी तक नंबर 1 नहीं बन पाई ‘धुरंधर 2’, ये 3 फिल्में बन रही राह में रोड़ा


आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर धुंरधर द रिवेंज या धुरंधर 2 ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा दी है. रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और इस बीच इसने बमफाड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है. दिलचस्प बात ये है कि इसने सारी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि ये नंबर 1 इंडियन फिल्म बनने से अभी भी कुछ मूवीज से पीछे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ को वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनने के लिए किन-किन को मात देनी होगी.

धुरंधर 2का 15वें दिन का कलेक्शन
पहले धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात कर लेते हैं तो इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में 17,030 शो में 18.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1122.77 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 937.82 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 15वें दिन 5.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 370.00 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1492.77 करोड़ तक पहुंच गया है.

धुरंधर 2 को नंबर 1 बनने के लिए इन फिल्मों को देनी होगी मात
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1492 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है और अब ये 15 सौ करोड़ी बनने वाली है लेकिन सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बनने के मामले में ये अभी भी तीन फिल्मों से पीछे है. इनमें पुष्पा 2. बाहुबली 2 और दंगल शामिल हैं.इनका कलेक्शन ये है.

  • दंगल- आमिर खान स्टार, ‘दंगल’ अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी हुई है.य चीन में मिली इसकी ज़बरदस्त सफलता ने इसकी कमाई को 2,070 करोड़ के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इसे मात देने के लिए धुरंधर 2 को 500 करोड़ से ज्यादा कमाई और करनी होगी.
  • बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित ये फिल्म फिलहाल वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म की पोजिशन पर काबिज है. इसने 1810.60 करोड़ की कमाई की थी. इस मात देने के लिए धुरंधर 2 को 300 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे.
  • पुष्पा 2- वहीं वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 तीसरे नंबर पर है. इसने वर्ल्डवाइड 1742.10 करोड़ कमाए थे. इसे मात देने के लिए पुष्पा 2 को 250 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे.

इन फिल्मों को मात दे चुकी है धुरंधर 2
बता दें कि धुरंधर 2 अभी तक अपनी प्रीक्वल धुरंधर, आरआरआर, पठान, जवान, केजीएफ और कल्कि 2898 एडी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मात देकर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि नंबर 1 बनने के लिए क्या धुरंधर 2 पुष्पा 2, बाहुबली 2 और दंगल को रौंद पाती है या नहीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *