इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ी क्रांति! जून से शुरू होगा ‘बीमा सुगम’, अब बिना कमीशन के मिलेगा सस्ता बीमा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bima Sugam Platform: आने वाले समय में जल्द ही भारत में बीमा खरीदने का तरीका और भी आसान हो सकता है. जून 2026 से बीमा सुगम पर ऐसे सामान्य बीमा प्रोडक्ट्स आने की उम्मीद है. जिनमें किसी तरह का कमीशन शामिल नहीं होगा. 

जानकारी के अनुसार इससे ग्राहकों को पॉलिसी लेना ज्यादा किफायती हो जाएगा. साथ ही पॉलिसी समझने में भी पहले से ज्यादा सहूलियत होगी. इस कदम का मकसद इंश्योरेंस को सस्ता, ट्रांसपेरेंट और लोगों के लिए सरल बनाना है. 

एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी सुविधा

बीमा से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए इस प्लेटफॉर्म को ऑल-इन-वन सॉल्यूशन के रूप में तैयार किया जा रहा है. बीमा सुगम के साथ लोग पॉलिसी खरीदने, रिन्यू करने और क्लेम करने जैसे सभी काम बिना किसी बिचौलियों के सीधे और आसानी से कर सकेंगे.

ग्राहकों के लिए क्या होगा नया बदलाव

आने वाले बदलावों में सबसे अहम बात यह है कि बीमा प्रोडक्ट्स पर लगने वाला कमीशन खत्म किया जा सकता है. अब एजेंट्स की जगह कंपनियां प्लेटफॉर्म को लगभग 5 से 7 प्रतिशत तक की फीस देंगी. जिससे कुल लागत कम हो सकती है और ग्राहकों को सस्ता प्रीमियम मिलने की उम्मीद होगी.

साथ ही, पॉलिसी को समझने की प्रक्रिया को भी आसान किया जा रहा है. स्टैंडर्ड प्लान्स के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त ऑप्शन जोड़ने की सुविधा होगी. इससे अलग-अलग बीमा योजनाओं की तुलना करना बेहद सरल हो जाएगा. जिससे बीमा खरीदने वाले बेहतर चुनाव कर सकते हैं.

चरणों में शुरू होगी बीमा सेवाएं

बीमा सुगम में प्रोडक्ट्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय इन्हें अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा. इसकी शुरुआत जून 2026 से नई गाड़ियों के मोटर इंश्योरेंस से हो सकती है. इसके अगले चरण में अगस्त तक रिन्यूअल से जुड़े प्लान्स और हेल्थ इंश्योरेंस को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है.

सितंबर 2026 तक जीवन बीमा से जुड़े टर्म प्लान्स को जोड़ा जाएगा. इस तरह धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म पर सभी जरूरी बीमा सेवाएं लाने की योजना है. 

यह भी पढ़ें: Personal Loan with Education Loan: क्या एजुकेशन लोन चलते हुए भी मिल सकता है पर्सनल लोन? जानें क्या कहते हैं बैंकिंग नियम

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *