पाकिस्तान में राज कपूर की 100 साल पुरानी पैतृक हवेली की हालत जर्जर, बारिश-भूकंप में ढही दीवार

02355a447eef3e36c1cda7cf1babe89a17753641321441403 original


राज कपूर की पुश्तैनी हवेली पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद है, जो कि 100 साल पुरानी है. लेकिन इसकी हालत काफी जर्जर हो गई है. ऐसे में अब इस हवेली को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसका एक हिस्सा गिर गया है. शुक्रवार देर रात को आए भूकंप और बारिश के चलते कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली की एक दीवार ढह गई. पाकिस्तान सरकार ने साल 2016 में इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था. यह हवेली खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की एक  सांस्कृतिक धरोहर है.
  
अब राज कपूर की पुश्तैनी हवेली की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन ने चिंता जाहिर की है. इस हवेली के एक हिस्से के ढहने की पुष्टि विरासत परिषद के सचिव शकील वहीदुल्लाह ने की है. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि भूकंप के बाद हवेली की दीवार का एक हिस्सा गिर गया. सचिव ने बचे हुए ढांचे की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी है. पुरातत्व विभाग और प्रांतीय सरकार से ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण के लिए तुरंत कदम उठाने का अनुरोध भी किया गया. ताकि सांस्कृतिक विरासत को नुकसान ना हो सके.

100 साल पुरानी है कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली

राज कपूर की पुश्तैनी हवेली को लेकर बताया जाता है कि इसका निर्माण दादा दीवान बशेस्वरनाथ ने करवाया था और वह पाकिस्तान में ही पुलिस में एक अधिकारी थे. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका निर्माण 1918 से 1922 के बीच बनवाया गया था. राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने इसी हवेली से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी. राज का भी जन्म इसी में हुआ था. इसमें 40 कमरे हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे के बाद कपूर खानदान हवेली छोड़कर मुंबई में आकर बस गया था. 

पाकिस्तान में राज कपूर की 100 साल पुरानी पैतृक हवेली की हालत जर्जर, बारिश-भूकंप में ढही दीवार

म्यूजियम बनाए जाने का था प्लान

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ समय पहले कपूर खानदान की इस 100 साल पुरानी हवेली को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इसे म्यूजियम में बदले जाने की प्लानिंग की जा रही है. पाकिस्तान सरकार इस हवेली की मरम्मत करवाना चाहती है, जिसे बदलकर म्यूजिम में बदल दिया जाएगा. हालांकि, अब इसका एक हिस्सा ढह गया है और अभी तक रिपोर्ट्स में ये जानकारी नहीं दी गई है कि अब इसकी मरम्मत कराई जाएगी या नहीं.

आपको बता दें कि शाहरुख खान, दिलीप कुमार, सुनील दत्त, गोविंदा, गुलजार समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स का पुश्तैनी घर पाकिस्तान में मौजूद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *