‘धुरंधर 2’ vs साउथ: ‘यूथ’ ने मचाई तमिल बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ‘धुरंधर 2’ को भी पछाड़ा, जानें 3 अप्रैल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

f90883d10f77f4bbb82251a71a85b76517752298920111346 original


रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई है. रिलीज के सोलहवें दिन इस फिल्म ने इंडिया में 950 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है. इस फिल्म के साथ और भी कुछ साउथ की फिल्में रिलीज हुई थीं. तो आइये जानते हैं इन फिल्मों का सोलहवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का आज सोलहवां दिन है. ये फिल्म आज तक भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ के पार कर लिया है. तो वहीं इसका आज यानी सोलहवें दिन का कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक रात 9 बजे तक 19.57 करोड़ रुपये हो गया है. इसका इंडिया में कुल कलेक्शन 957.39 करोड़ रुपये हो गया है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
पवन कल्याण की तेलुगू भाषा की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है. फिल्म ने 15 दिनों में इंडिया में सैकनिल्क के मुताबिक 71.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब 15 दिन बाद ही ये फिल्म सिनेमाघरों से उतरने लगी है. सैकनिल्क ने भी इसका 16वें दिन का डाटा अपडेट नहीं किया है.

‘यूथ’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल भाषा की फिल्म ‘यूथ’ रिलीज के बाद से ही अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के सोलहवें दिन रात 9 बजे तक फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक 1.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसे मिलाकर फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 43.07 करोड़ रुपये हो गया है. इस फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है.

‘आड़ू 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मलयालम फिल्म ‘आड़ू 3’ को भी इस भाषा के दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज के सोलहवें दिन सैकनिल्क के मुताबिक रात 9 बजे तक 0.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म का कुल कलेक्शन 47.65 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ vs साउथ
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कई भाषाओं में रिलीज हुई है. ऐसे में इस फिल्म का कलेक्शन हर भाषा में अलग- अलग भी सामने आ रहा है. तमिल भाषा में इस फिल्म ने आज 0.33 करोड़ रुपये कर लिया है. तेलुगू भाषा में फिल्म ने आज 0.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. तेलुगू में ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है, लेकिन तमिल में ‘यूथ’ फिल्म ने इसे बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा झटका दिया है. तो वहीं मलयालम में भी ‘आड़ू 3’ इससे बेहतर कलेक्शन कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *