सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में मचा हड़कंप, फैन की इस हरकत से चिल्लाई सिंगर, बीच में छोड़ा लाइव शो

26229749c55bcffa1a8440cffe24fcf817753074168331372 original


लाइव कॉन्सर्ट में ज्यादातर खुशी और मस्ती से भरा माहौल होता है. लेकिन कभी-कभी एक छोटी सी घटना पूरे माहौल को खराब कर देती है. हाल ही में गाजियाबाद में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के शो के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई. 3 अप्रैल को राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में चल रहा उनका परफॉर्मेंस शुरू में बहुत शानदार था, हालांकि अचानक हुई एक घटना ने सबकुछ बदल दिया और शो बीच में ही रुक गया.

फैन के अचानक स्टेज पर आने से घबरा गईं सुनंदा

परफॉर्मेंस के समय सुनंदा शर्मा दर्शकों से बातचीत कर रही थीं और गाना गा रही थीं. तभी अचानक एक आदमी स्टेज पर चढ़ गया. वायरल वीडियो में वो फैन उनके पास जाकर उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा. इससे सुनंदा बहुत डर गईं और जोर से चिल्लाते हुए स्टेज छोड़कर चली गईं. इसके बाद शो को रोक दिया गया और उस फैन को जल्द ही सिक्योरिटी और पुलिस ने हटा दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उस आदमी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि वो उसी कॉलेज का स्टूडेंट है, जहां ये शो हो रहा था. इस घटना के बाद सुनंदा दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं, जिससे कई लोग निराश हो गए.

फैंस के साथ सुनंदा का है खास कनेक्शन

बता दें, सुनंदा शर्मा अपने फैंस के साथ अच्छे बिहेवियर के लिए भी जानी जाती हैं. पिछले साल मोहाली में हुए एक कॉन्सर्ट में उन्होंने एक फैन को खुद स्टेज पर बुलाया था और उसे गले भी लगाया था. उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस के लिए प्यार भी जताया था. फिलहाल, इस पूरे मामले पर सुनंदा शर्मा की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *