कौन हैं प्रिंस यादव, कैसे IPL में हुई एंट्री? लखनऊ सुपर जायंट्स में आने की दिलचस्प है कहानी


Prince Yadav Profile: प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. हैदराबाद के खिलाफ सीजन के 10वें लीग मैच में तेज गेंदबाज प्रिंस ने कमाल करते हुए 4 ओवर में 34 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए. इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस ने 3 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रिंस यादव कौन हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी एंट्री कैसे हुई? यहां आप प्रिंस की पूरी कहानी डिटेल में जान सकेंगे. 

कौन हैं प्रिंस यादव?

24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उनका जन्म 12 दिसंबर, 2001 में हुआ था. प्रिंस ने 2025 यानी पिछले सीजन ही आईपीएल डेब्यू किया था. गौर करने वाली बात यह है कि इससे सिर्फ एक साल पहले उन्होंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. 

IPL में कैसे हुई एंट्री?

घरेलू क्रिकेट खेलने वाला हर खिलाड़ी आईपीएल में खेलकर नाम कमाना चाहता है. लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों को बहुत मेहनत करनी होती है और सही स्टेज पर अपना टैलेंट दिखाना होता है. प्रिंस के लिए दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करना आईपीएल का दरवाजा तोड़ने के लिए सबसे अहम पहलू रहा. तेज गेंदबाज ने 2024 सीजन की दिल्ली लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 13 विकेट चटकाए. 

इसके बाद उन्हें दिल्ली के घरेलू क्रिकेट में व्हाइट बॉल डेब्यू करने का मौका मिला. इससे पहले उन्होंने दिल्ली के लिए रेड बॉल यानी रणजी ट्रॉफी के 2 मैच खेले थे. व्हाइट बॉल में डेब्यू करने के बाद प्रिंस ने अपना कमाल जारी रखा. उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से एक दिन पहले अपना पहला टी20 मुकाबला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला, जिसमें 2 विकेट चटकाए और दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. 

इसके अगले ही दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्रिंस को 30 लाख रुपये में खरीद लिया. पहले सीजन में प्रिंस को 6 मैच खेलने का मौके मिला, जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए. इस तरह दिल्ली प्रीमियर लीग के शानदार प्रदर्शन ने प्रिंस के लिए आईपीएल का दरवाजा खोला. आईपीएल में भी उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ गेंदबाजी से लोहा मनवाया और कई बड़े बल्लेबाजों को आउट कर शोहरत हासिल की. 

प्रिंस यादव का आईपीएल करियर 

प्रिंस ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 8 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 8 पारियों में गेंदाबाजी करते हुए उन्होंने 7 विकेट चटका लिए हैं. इसमें मैच बेस्ट 2/20 का रहा. इकॉनमी 9.35 की है. 

 

यह भी पढ़ें: BCCI का स्पेशल प्लान, अब वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में होगी एंट्री; उम्र का नियम नहीं बनेगा बाधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *