तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच


Tushar Deshpande Delivered Brilliant Bowling Performance Against Gujrat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बीती रात यानी 4 अप्रैल को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने सिर्फ 6 रन से जीत दर्ज की. ये राजस्थान की इस सीजन लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात की लगातार दूसरी हार है. ये मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा, क्योंकि इस मैच में दोनों टीमों ने अंतिम गेंद तक जीत के लिए लड़ाई लड़ी.

दरअसल, गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, तब राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे गेंदबाजी करने आए. तुषार ने 6 गेंदों पर सिर्फ 4 रन दिए और अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई. आइये जानते हैं आखिरी ओवर में हर एक गेंद का रोमांच.

यहां देखें गेंद दर गेंद आखिरी ओवर का रोमांच

19.1 – तुषार देशपांड ने कागिसो रबाडा को वाइड गेंद डाली.

19.1 – तुषार देशपांडे की गेंद पर कागिसो रबाडा ने 1 रन लिया.

19.2 – तुषार देशपांडे ने राशिद खान को यॉर्कर गेंद डाली, इसपर भी सिर्फ 1 रन आया.

19.3 – तुषार देशपांडे ने कागिसो रबाडा को यॉर्कर गेंद डाली, इसपर भी सिर्फ 1 रन आया और अब गुजरात को 3 गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे.

19.4 – तुषार देशपांडे ने यॉर्कर गेंद डाली, इसको राशिद खान मिस कर गए. इस गेंद पर कोई रन नहीं बना. अब 2 गेंद पर 7 रन की जरूरत है.

19.5 – तुषार देशपांडे ने लेंथ डिलिवरी डाली, इसपर राशिद खान ने जोर से बल्ला घुमाया और बाउंड्री पर जोफ्रा आर्चर ने शानदार कैच लपका लिया.

19.6 – तुषार देशपांडे ने आशोक शर्मा को लो फुल टॉस गेंद डाली, इसपर भी कोई रन नहीं बना. इस तरह राजस्थान को 6 रन से जीत मिली.

राजस्थान और गुजरात के बीच मैच का कुछ ऐसा रहा हाल

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऐसे में राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का चुनौतीपूर्ण टारगेट स्कोरबोर्ड पर लगाया. राजस्थान द्वारा दिए गए 211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात 8 विकेट पर 204 रन ही बना पाई और मुकाबले में 6 रन से हार झेलनी पड़ी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *