दिल्ली के खिलाफ हार के बाद क्या बोले मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव? जानें किसे ठहराया हार का जिम्मेदार


दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे, ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी का जिम्मा संभाला. दिल्ली की टीम ने 163 रनों के लक्ष्य को बिना किसी बड़ी मुश्किल में पड़े चेज कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने MI की हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है.

सूर्यकुमार यादव की 51 रनों की अर्धशतकीय पारी और रोहित शर्मा के 35 रनों के योगदान की बदौलत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे. दिल्ली की टीम बैटिंग करने आई तो केएल राहुल और नीतीश राना तो फ्लॉप रहे, लेकिन समीर रिजवी ने 90 रनों की तूफानी पारी खेल MI की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया. पथुम निसांका ने भी 44 रनों की पारी खेली. उनकी बदौलत दिल्ली ने 6 विकेट से  जीत दर्ज की.

बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए. सूर्यकुमार ने समीर रिजवी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने MI को मैच में वापस आने का मौका ही नहीं दिया.

सूर्यकुमार ने कहा, “जब आप पहले बैटिंग कर रहे होते हैं तो बार-बार स्कोर के बारे में सोच रहे होते हैं. आप बल्लेबाजी करते हैं, आंकड़ों को समझते हैं और हमें लगा था कि यहां 180-185 का स्कोर अच्छा रहेगा, लेकिन हमने 15-20 कम रन बनाए. मुझे लगता है कि मेरा और नमन का विकेट गलत समय पर गिरा, नहीं तो हम बढ़िया स्कोर तक पहुंच सकते थे.”

समीर रिजवी ने बनाया रिकॉर्ड

समीर रिजवी इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने 51 गेंदों में 90 रनों की पारी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाए. वो अब आईपीएल में किसी इम्पैक्ट प्लेयर द्वारा तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जोस बटलर और साई सुदर्शन हैं, जो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आकर शतक ठोक चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *