कहीं मौका हाथ से न निकल जाएं! फार्मा कंपनी दे रही 480 परसेंट का तगड़ा डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

c4f86ff2edac844d77fa7d774f1f376317752733258741379 original


Dividend Alert: फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी Sanofi India ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, BSE 1000 में शामिल इस दवा कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 फरवरी 2026 को हुई अपनी मीटिंग में 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर के लिए 480 परसेंट फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में इस बारे में जानकारी दी. 

कब है रिकॉर्ड डेट? 

कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए 480 प्रतिशत का अंतिम लाभांश घोषित किया, जिसका मतलब है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को 48 रुपये मिलेंगे. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल की तय की गई है. यानी कि इस तारीख तक कंपनी के रजिस्टर में नाम होने वाले निवेशकों को ही डिविडेंड का फायदा मिलेगा. इसके लिए एक्स-डिविडेंड डेट भी 22 अप्रैल की है. यानी कि पात्र निवेशकों को इस तारीख से पहले Sanofi India के शेयर खरीदने होंगे. 

बता दें कि Sanofi India अपने शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड देती आ रही है. 2025 में कंपनी ने दो बार कैश रिवॉर्ड दिए – नवंबर में 75 रुपये और अप्रैल में 117 रुपये. 2024 में, Sanofi India ने दो बार डिविडेंड दिया – मई में 117 रुपये और मार्च में 50 रुपये.

क्या करती है कंपनी?

बता दें कि Sanofi India एक जानी-मानी R&D-बेस्ड फार्मास्यूटिकल कंपनी है, जिसकी स्थापना 1956 में हुई थी. यह डायबिटीज, कार्डियोलॉजी, थ्रॉम्बोसिस, सेंट्रल नर्वस सिस्टम और वैक्सीन के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है. फ्रांस स्थित Sanofi की एक सब्सिडियरी के तौर पर इसकी गोवा में मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी है. साथ ही, इसके पोर्टफोलियो में Lantus, Combiflam और Allegra जैसे कई तरह के उच्च-गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स शामिल हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *