दुनिया का सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल, हांगकांग में ₹340 पार तो इस देश में ₹3 से भी कम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Most Expensive Petrol Countries: दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर अब सीधे पेट्रोल और डीजल के दामों पर दिखने लगा है. ईरान से जुड़े तनाव और सप्लाई में आई रुकावट के चलते ईंधन महंगा हुआ है. जिससे आम लोगों का खर्च बढ़ रहा है. 

पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो हाल और भी खराब है. पाकिस्तान में तो हालात ऐसे हैं कि डीजल की कीमत करीब 54.9 फीसदी बढ़कर 520.35 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है. जबकि पेट्रोल लगभग 42.7 प्रतिशत महंगा होकर 458.40 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. आइए जानते हैं दुनिया का सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल कहां मिलता है.

हांगकांग में बिकता है सबसे मंहगा पेट्रोल?

वैश्विक स्तर पर अगर पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो हांगकांग सबसे ऊपर नजर आता है. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 4.10 डॉलर तक पहुंच चुकी है. भारतीय रुपयों में यह करीब 340 रुपए के आस-पास होती है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि यहां इस्तेमाल होने वाला लगभग 80 प्रतिशत पेट्रोलियम चीन से आयात किया जाता है, जिससे कीमतें ऊंची बनी रहती हैं.

यूरोप के कई देशों में महंगा मिलता है पेट्रोल

दुनिया के अलग-अलग देशों में पेट्रोल की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिलता है. इस सूची में हांगकांग के बाद मलावी 2.85 डॉलर (264.94 रुपये) और नीदरलैंड 2.73 डॉलर (253.81 रुपये) जैसे देश शामिल हैं.

यूरोप के कई देशों में भी पेट्रोल काफी महंगा है. डेनमार्क में इसकी कीमत 2.66 डॉलर (247.25 रुपये) है, जबकि सिंगापुर में 2.54 डॉलर (236.1 रुपये) और जर्मनी में 2.42 (224.95 रुपये) डॉलर प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इसके अलावा लिचटेंस्टाइन में यह 2.41 डॉलर (224.02 रुपये) दर्ज की गई है.

सूची में आगे अल्बानिया 2.39 डॉलर (222.13 रुपये), ग्रीस 2.36 डॉलर (219.34 रुपये) और नॉर्वे 2.36 डॉलर (219.34  रुपये) जैसे देश भी शामिल हैं, जहां पेट्रोल की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है?

अगर दुनिया में सबसे कम कीमत वाले पेट्रोल की बात करें, तो ईरान सबसे आगे है. जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 0.029 डॉलर (लगभग 2.69 रुपये) है. यह देश बड़े तेल उत्पादकों में शामिल है, इसलिए यहां कीमतें काफी कम रहती हैं. 

हालांकि, देश में अभी युद्ध के कारण अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. इसके बाद वेनेजुएला का नाम आता है, जहां पेट्रोल लगभग 0.035 डॉलर (करीब 2.70 रुपये) प्रति लीटर के आसपास मिलता है.

यह भी पढ़ें:

Flipkart उठाएगा आपके हवाई सफर का पूरा खर्च! गर्मियों की छुट्टी में फटाफट कर लें वेकेशन की प्लानिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *