आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को अचानक उपनेता पद से हटा दिया है. इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का शुरू कर दी है. इसी बीच राघव ने इसके जवाब में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर उनकी सिस्टर-इन-लॉ और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर उनका समर्थन किया. राघव चड्ढा, प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया हौसला
राघव ने अपने नए वीडियो में संसद में कई मुद्दे उठाए, जिसमें उन्होंने शिक्षा और रोजगार के बीच बड़े अंतर, ‘एक राष्ट्र, एक चिकित्सा उपचार’ की जरूरत, मजदूरी का इंडेक्सेशन और भगत सिंह के लिए भारत रत्न जैसी मांगों को शामिल किया. साथ ही उन्होंने कैप्शन में सिर्फ भारत के तिरंगे की इमोजी डाली. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और एक्ट्रेस खुशबू पाटनी ने उनका खुलकर समर्थन किया.
जहां प्रियंका ने इमोजी शेयर कर राघव का हौसला बढ़ाया, तो वहीं खुशबू ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ‘राघव भविष्य में अपनी पार्टी बनाएंगे और कई लोग उनके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि उनका मकसद सिर्फ देश के लिए काम करना है.’

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स
बता दें, प्रियंका चोपड़ा करीब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है. प्रियंका इन दिनों साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें वो महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. इसमें प्रियंका ‘मंदाकिनी’ नाम के किरदार में नजर आएंगी, जिसका पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है. साथ ही फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है. ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा फरवरी में रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी.