भारत का नक्शा हम रोज देखते हैं किताबों में, दीवारों पर, मोबाइल स्क्रीन पर. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह नक्शा हमेशा ऐसा ही था? जिन राज्यों और जिलों को हम आज जानते हैं, वे पहले ऐसे नहीं थे. कई जगहों के नाम बदले, सीमाएं बदलीं और कई नए जिले अचानक बन गए. अब इन बदलावों की पूरी कहानी एक जगह देखने का मौका मिल रही है.
पुणे में मौजूद FLAME University की एक टीम ने “The India State Stories” नाम से एक खास प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट में 1941 से 2021 तक भारत के राज्यों और जिलों की बदलती सीमाओं, नामों और नक्शों को एक साथ जोड़ा गया है. यह एक मुफ्त ऑनलाइन मंच है, जहां नक्शे, तालिकाएं, लेख और पॉडकास्ट के जरिए भारत की भौगोलिक और प्रशासनिक यात्रा को समझाया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्सर किसी देश या राज्य के बनने पर बड़ी बहस होती है. लोग चर्चा करते हैं, आंदोलन होते हैं, फैसले लिए जाते हैं. लेकिन जिलों के बनने की कहानी अलग होती है. कई बार सिर्फ एक सरकारी आदेश से जिले बन जाते हैं. जैसे 2016 में तेलंगाना ने अपने जिलों की संख्या तीन गुना कर दी. 2022 में आंध्र प्रदेश ने 13 जिलों को बढ़ाकर 26 कर दिया.
यह भी पढ़ें – सिर्फ स्किल ही नहीं, 10वीं-12वीं के मार्क्स भी क्यों जरूरी होते हैं? समझिए पूरा कारण
जानकारी को एक जगह लाने की कोशिश
समस्या यह थी कि इन बदलावों का कोई एक साझा रिकॉर्ड नहीं था. अलग-अलग सरकारी दस्तावेजों, जनगणना रिपोर्टों और फाइलों में बिखरी जानकारी को एक साथ खोजना आसान नहीं था. कई शहर पहले जिले माने जाते थे, बाद में उनकी स्थिति बदली. कई जिलों की सीमाएं बार-बार बदलीं. ऐसे में कोई भी व्यक्ति अगर लंबे समय की कहानी समझना चाहता, तो उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती.
इसी जरूरत को देखते हुए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई. इस पहल के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर शिवकुमार जोलाड बताते हैं कि भारत के इलाकों की कई अनकही कहानियां हैं. अगर आप लंबे समय को समझना चाहते हैं, तो आपको यह जानना जरूरी है कि क्या-क्या बदला.
शोधकर्ताओं से आम लोगों तक, सबके लिए उपयोगी
यह वेबसाइट सिर्फ शोधकर्ताओं के लिए नहीं है. आम लोग भी इसे आसानी से देख और समझ सकते हैं. वेबसाइट पर एक सवाल सबसे पहले सामने आता है संविधान में भारत को राज्यों का संघ कहा गया है, लेकिन 1950 में जो राज्य थे, वे आज जैसे नहीं थे.
यह भी पढ़ें – UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC आबकारी सिपाही पदों पर निकली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI