Aaj Ka Panchang 5 April 2026: साल की बड़ी चतुर्थी 5 अप्रैल को, विकट संकष्टी चतुर्थी का पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय, जानें पूरा पंचांग


Hindi Panchang 5 अप्रैल 2026: 5 अप्रैल 2026 को वैशाख की बड़ी चतुर्थी अर्थात विकट संकष्टी चतुर्थी और रविवार है. गणेश पुराण के अनुसार इस दिन व्रत कर गणपति की पूजा करने वालों को सारे संकटों से मुक्ति मिली है. रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और संतान की रक्षा स्वंय गणेस जी करते हैं. 

आज का व्रत

वैशाख की विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति के विकट स्वरूप की पूजा करें. संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्रमा के दर्शन के बाद ही पूर्ण होता है. चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलने से विशेष पुण्य मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

चंद्रोदय समय – 5 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी का चांद रात 9.58 निकलेगा.

5 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 5 April 2026)

तिथि

तृतीया (4 अप्रैल 2026, सुबह 10.08 – 5 अप्रैल 2026, सुबह 11.59, इसके बाद चतुर्थी शुरू होगी.)

वार रविवार
नक्षत्र विशाखा
योग वज्र
सूर्योदय सुबह 6.10
सूर्यास्त
शाम 6.39
चंद्रोदय
रात 9.58
चंद्रोस्त
सुबह 7.33
चंद्र राशि
तुला
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 6.09 – सुबह 10.51
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.32 – रात 10.58
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.07 – शाम 6.41
यमगण्ड काल दोपहर 12.24 – दोपहर 1.58
गुलिक काल
दोपहर 3.33 – शाम 5.07
विडाल योग सुबह 6.07 – सुबह 12.08, 6 अप्रैल
भद्रा काल सुबह 6.07 – सुबह 11.59
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 5 April 2026)
सूर्य मीन
चंद्रमा तुला
मंगल मीन
बुध कुंभ
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

5 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  • मेष: आत्मविश्वास से भरा दिन, निवेश लाभदायक और पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे.
  • वृषभ: खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन रिश्तों में प्यार और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा.
  • मिथुन: आय-व्यय संतुलित रहेगा, परिवार और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.
  • कर्क: नौकरी-व्यापार में उन्नति के योग, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी है.
  • सिंह: मेहनत भरा दिन, संघर्ष के बाद नए आय के अवसर मिल सकते हैं.
  • कन्या: बुद्धिमानी से काम लेने पर सफलता मिलेगी, विरोधियों से सतर्क रहें.
  • तुला: करियर और बिजनेस में लाभ, सहयोग और प्रमोशन के योग बन रहे हैं.
  • वृश्चिक: निवेश से बचें, समझदारी से काम लें और जीवनसाथी की सलाह मानें.
  • धनु: मेहनत का पूरा फल मिलेगा, विवाह और सम्मान के योग बन रहे हैं.
  • मकर: नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग, परिवार में खुशियां रहेंगी.
  • कुंभ: आर्थिक लाभ और शत्रुओं पर विजय, लेकिन रिश्तों में सावधानी रखें.
  • मीन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धन लाभ और रिश्तों में सहयोग मिलेगा.

आज का उपाय 

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. मान्यता है इससे मानसिक परेशानी दूर होती है. 

आज का लकी कलर 

रविवार का शुभ रंग लाल, नारंगी होता है. इस दिन सूर्य देव को लाल फूल चढ़ाएं

Vaishakh Month 2026: वैशाख माह 3 अप्रैल से शुरू, साल के 12 महीनों में इसका अधिक महत्व, इन कार्यों से मिलेगा पुण्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *