Bihar Board 12th Compartment Exam 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है. इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक हुई थी. जिसमें कुल 13.17 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया, इसमें 6.75 लाख छात्राएं और 6.42 लाख छात्र शामिल थे. 23 मार्च 2026 को रिजल्ट घोषित किया गया और इस साल 85.19 प्रतिशत छात्र पास हुए. हालांकि, कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो किसी एक या दो विषयों में फेल हो गए या अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं. ऐसे छात्रों के लिए बीएसईबी ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का आयोजन किया है. बोर्ड ने अब इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 कर दिया है. छात्र अब भी अपना साल बचाने का मौका पा सकते हैं .
कंपार्टमेंटल परीक्षा और विशेष परीक्षा क्या है?
कंपार्टमेंटल परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो किसी एक या दो विषयों में फेल हो गए हों. इस परीक्षा में बैठकर छात्र अपना साल बचा सकते हैं और पासिंग नंबर हासिल कर सकते हैं. यह छात्रों को दूसरा मौका देती है ताकि उनका अकादमिक करियर प्रभावित न हो. विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो किसी कारण के मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए. यह परीक्षा आमतौर पर कंपार्टमेंटल परीक्षा के साथ आयोजित की जाती है. दोनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपना साल बचाने का मौका देना है.
यह भी पढ़ें – Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
आवेदन की लास्ट डेट क्या है
बीएसईबी ने आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 6 अप्रैल 2026 कर दी है. परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा देने के लिए कुल 260 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क अलग से 150 रुपये तय किया गया है.
आवेदन कैसे करें
1. इसके लिए सबसे पहले अपने स्कूल के माध्यम से बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाएं.
2. इसके बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब रोल कोड और रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें.
4. जानकारी भरने के बाद तय फीस का भुगतान करें.
5. लास्ट में फॉर्म सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें – KVS Admission Result 2026: Balvatika और Class 1 की पहली सूची इस तारीख को होगी जारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI