Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका! 18 दिनों में 1000 करोड़ी बनी फिल्म, आदित्य- रणवीर की जोड़ी का बजा डंका


रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ जब से रिलीज हुई है, तभी से लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अब रिलीज के 18 दिन बाद एक बार फिर से इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. ये फिल्म इतने कम ही दिनों में हजार करोड़ फिल्म बन गई है. फिल्म को मिल रहे प्यार को देख लगता है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर और भी ज्यादा तहलका मचाने वाली है.

हजार करोड़ी हुई ‘धुरंधर 2’
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के अठारहवें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है. ट्रेड डाटा बताने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के अठारहवें दिन रात 10 बजे तक 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन को मिलाने के बाद फिल्म की कुल इंडिया में कमाई 1012 करोड़ रुपये हो गई है. महज 18 दिनों में इंडिया में नेट कलेक्शन 1000 करोड़ के पार करने के बाद इस फिल्म ने ये इतिहास रच दिया है. ये ऐसा करन वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है.

शाहरुख-सलमान भी नहीं पहुंच पाए यहां तक
पहले एक समय था जब फिल्मों के लिए इंडिया में 100 करोड़ कमान भी बहुत मुश्किल था. लेकिन अब वो दौर है जब हर दूसरी फिल्म 100 करोड़ का कारोबार तो कर ही रही है. लेकिन इंडिया का नेट कलेक्शन 1000 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर 2’ पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले शाहरुख और सलमान की फिल्में भी इंडिया में नेट कलेक्शन 1000 करोड़ का नहीं कर पाई हैं. 

‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ पाएगी?
इससे पहले नेट 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्में ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ रही हैं.  अब इन दोनों फिल्मों के बाद तीसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’ का नाम शामिल हो गया है. लेकि जिस तरह स ये फिल्म कलेक्शन कर रही है, इसे देख लगता है कि ये इस दोनों फिल्मों को भी पछाड़कर आगे निकल जाएगी. क्योंकि अभी तो फिल्म की रिलीज को एक महीना भी नहीं हुआ है, ऐसे में ये फिल्म अभी तो और भी कलेक्शन करने के लिए तैयार है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *