HDFC Bank या Dabur India किस पर दांव करा जाएगा मुनाफा? देखें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट


Stocks to watch: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. दिन की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई, लेकिन फिर शानदार रिकवरी हासिल करते हुए बाजार हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा.

इस दौरान BSE Sensex 185 अंक या 0.25 परसेंट की बढ़त के साथ 73319.55 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 33 अंकों या 0.15 परसेंट की तेजी के साथ 22713.10 पर बंद हुआ. अब निवेशकों की नजर आज के कारोबार टिकी है. ऐसे में हम कुछ ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर आज फोकस बना रह सकता है.

HDFC Bank- भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank ने शनिवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. इस दौरान इसके बैंक डिपॉजिट में 15 परसेंट और एडवांस (कर्ज) में सालाना 12 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. चौथी तिमाही के नतीजे का असर आज इसके शेयरों पर दिख सकता है. 

YES Bank- प्राइवेट सेक्टर के एक और बैंक YES Bank के शेयरों पर भी आज निवेशकों की नजर रहेगी क्योंकि मार्च तिमाही के नतीजे में इसके बैलेंस शीट में सुधार दिखा है. बैंक के कम लागत वाले डिपॉजिट फ्रैंचाइज में सुधार की मदद से उसके एडवांसेज और डिपॉजिट दोनों में अच्छी रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है.

मार्च 2026 तक बैंक के लोन और एडवांसेज 2.72 लाख करोड़ रुपये थे, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 6 परसेंट और पिछले साल के मुकाबले 11 परसेंट ज्यादा है. तिमाही आधार पर डिपॉजिट में बढ़ोतरी एडवांसेज से ज्यादा रही. यह पिछली तिमाही के मुकाबले 9 परसेंट और पिछले साल के मुकाबले 12 परसेंट बढ़कर 3.18 लाख करोड़ रुपये हो गई. 

Bandhan Bank- बंधन बैंक ने भी शनिवार को अपने तिमाही नतीजे का ऐलान किया. 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक के एडवांसेज में अच्छी बढ़त दर्ज की गई.  मार्च तिमाही के अंत में बैंक के लोन और एडवांसेज (ऑन-बुक और PTC सहित) 1.54 लाख करोड़ रुपये रहे, जिसमें पिछले साल की तुलना में 12.6 परसेंट की बढ़त और पिछली तिमाही की तुलना में 6.2 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Dabur India- भारत में FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी डाबर इंडिया की FY26 की मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में बढ़त दर्ज की गई. कंपनी ने घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजाराें में भी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है.

Tata Steel- टाटा स्टील ने बताया कि उसे झारखंड के रामगढ़ स्थित जिला खनन कार्यालय से एक मांग नोटिस मिला है. इस नोटिस में कंपनी की वेस्ट बोकारो कोलियरी से वित्त वर्ष 2001 से 2007 के दौरान, तय सीमा से ज्यादा लगभग 1,62,40,399 मीट्रिक टन कोयले का खनन करने के आरोप हैं.  इस कथित अतिरिक्त उत्पादन के कारण कुल 1,755 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

Prestige Estates- गुरुग्राम में 4200 करोड़ की GDV (Gross Development Value) वाली जमीन के अधिग्रहण की वजह से रियल एस्टेट वाले सेगमेंट में कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे. 

इन पर भी रहेगी नजर

  • Hindustan Zinc
  • NBCC (India) Ltd
  • Hindustan Unilever Limited
  • Hindustan Copper
  • Marico
  • Tata Motors PV
  • RBL Bank

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

गिरते-संभलते बाजार में एनर्जी स्टॉक्स का कमाल, महीने भर में दिया 28 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न; लिस्ट में कई नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *