Cameron Green Trolled: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 25 करोड़ रुपये का फ्रॉड हो गया है. ये कहना है फैंस का, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है. आंद्रे रसेल रिटायर हो चुके थे, ऐसे में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश में केकेआर ने कैमरून ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये लुटा दिए थे. मगर आंकड़े कोलकाता टीम की उम्मीदों से बिल्कुल उलट रहे हैं.
सोमवार को ईडन गार्डन्स में KKR और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई. पारी के दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने पहले प्रभसिमरन सिंह और उनके 2 गेंद बाद ही 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन को भी आउट कर दिया. ग्रीन को पहली गेंद पर चौका मिला, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 2 गेंद में 4 रन बनाए. ग्रीन ने अब तक आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में तीन पारियों में केवल 24 रन बनाए हैं.
KKR के साथ 25 करोड़ का फ्रॉड
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने लिखा कि कैमरून ग्रीन को बल्लेबाज के रूप में देखना, आईपीएल का सबसे बड़ा फ्रॉड है. वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि ग्रीन बहुत बेकार खेल रहे हैं और वो गेंदबाजी भी नहीं करते हैं. टीम कब तक उनका बोझ ढोती रहेगी. एक और फैन ने लिखा कि 2 गेंद में 4 रन बनाने के लिए 25 करोड़, फ्रॉड कैमरून फिर से आउट हो गया. इसी तरह के कमेंट्स की सोशल मीडिया पर बाढ़ आई है.
Cameron Green has been horrible… And he doesn’t even bowl. How long will the team carry him??
— Snigdha (@LeoSnigdha) April 6, 2026
Cameron Green as batsmen biggest fraud in @IPL
— Loki (@Loki_cherukur1) April 6, 2026
Most Expensive Player Saar
😂😂😂Fraud Cameron Green strikes again
4(2) ke liya itna paisa?KKR ne sabse mehnga overseas benchwarmer khareed liya bhai 🔥😭
Na Batting karta hai, or bowling tw bhai sb jan ke karvatay he nahi 😭#IPL2026
— Azam-K (@MusafirNagri) April 6, 2026
25.20cr ka chuna laga diya Cameron Green ne.
#KKRvsPBKS pic.twitter.com/WzamtcLXtr— भस्मासुर (@_Bhasmasura) April 6, 2026
KKR invested heavily in Cameron Green… but where’s the impact? 👀
Not bowling.
Not delivering with the bat.
For someone expected to be a game-changer, this is a big concern — and it’s costing KKR. #IPL— Hashir Younas (@Hashir_111) April 6, 2026
यह भी पढ़ें:
‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद…’, RCB के पूर्व खिलाड़ी का हैरतअंगेज दावा, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए