SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा


लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज भले ही कमाल नहीं कर सके, लेकिन फिर भी टीम ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 156 रन बना दिए. इसके साथ ही हैदराबाद के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. आईपीएल के इतिहास में 30 रनों के अंदर 4 विकेट गिरने के बाद इतना बड़ा स्कोर बनाने वाली हैदराबाद पहली टीम बन गई है. 

इससे पहले आईपीएल में 30 रनों के अंदर 4 विकेट गंवाने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था. गुजरात ने आईपीएल 2023 में 29 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद 154 रन बना दिए थे. आज यानी रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 26 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद 156 रन बना दिए, जो आईपीएल में 30 रनों के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. 

10 ओवर में थे सिर्फ 35 रन, पावरप्ले में बनाए थे 22 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 22 रन बनाए थे. 10 ओवर में टीम का स्कोर 35 रन था. ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम 100 तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और इतिहास रच दिया. क्लासेन ने 41 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. वहीं रेड्डी ने 33 गेंद में 56 रन बनाए. रेड्डी ने 3 चौके और 5 छक्के लगा दिए.   

लखनऊ के मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास 

शमी ने 4 ओवर में 2.20 की इकॉनमी से सिर्फ 09 रन खर्चे. इसके साथ उन्होंने 2 विकेट भी अपनी झोली में डाले. इस आंकड़े के साथ शमी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 4 ओवर के स्पेल में सबसे कम रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रुणाल पांड्या के नाम पर दर्ज था. 2022 के सीजन में क्रुणाल ने 4 ओवर के स्पेल में 2.75 की इकॉनमी से 11 रन खर्च किए थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *