UP Board Result 2026: क्या इस साल भी 20 अप्रैल को ही आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, देखें बीते 3 साल का पैटर्न


हर साल की तरह इस बार भी UP बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस साल भी रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास ही आएगा या फिर देरी हो सकती है. अगर हम पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें, तो रिजल्ट की संभावित तारीख का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पिछले 3 साल का रिजल्ट पैटर्न

  • 2025: UP बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था.
  • 2024: रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास घोषित किया गया था.
  • 2023: रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हुआ था.

इन आंकड़ों से साफ है कि UP बोर्ड आमतौर पर अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिजल्ट जारी करता है. इसलिए इस साल भी छात्रों को इसी समय के आसपास रिजल्ट मिलने की उम्मीद है.

इस साल परीक्षा कब हुई थी?
साल 2026 में UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच कराई गई थीं. परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में हुईं और दो शिफ्ट में आयोजित की गयी थी .सुबह और दोपहर
इस बार करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 49.4 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच करना एक बड़ा काम होता है, इसलिए रिजल्ट तैयार होने में थोड़ा समय लगता है.

कॉपी जांच में क्यों हुई देरी?
इस साल कॉपी जांच का काम 18 मार्च से शुरू हुआ था और पहले इसे 1 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य था. लेकिन बीच में आने वाली छुट्टियों जैसे ईद और राम नवमी के कारण काम की रफ्तार धीमी हो गई.
कई जिलों के अधिकारियों ने भी समय बढ़ाने की मांग की थी. इसके बाद बोर्ड ने evaluation की आखिरी तारीख बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 कर दी. अब सभी केंद्रों को इसी तारीख तक कॉपी जांच पूरी करनी है.

रिजल्ट कब तक आ सकता है?
बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की फाइनल डेट घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो कॉपी जांच पूरी होने के 15 से 20 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है.
अगर इस बार 4 अप्रैल तक जांच पूरी हो जाती है, तो अनुमान है कि रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकता है.यानी 20 अप्रैल के आसपास रिजल्ट आने की संभावना काफी ज्यादा है, लेकिन हल्की देरी भी हो सकती है.

कैसे करेंगे रिजल्ट चेक ?

  1. सबसे पहले UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जायें.
  2. वहां “UP Board 10th Result 2026” या “12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना Roll Number डालें.
  4. Submit बटन पर क्लिक करें.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें – MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *