Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो


IPL 2026 के 10वें मुकाबले में ऋषभ पंत की शानदार फील्डिंग देखने को मिली, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे लियाम लिविंगस्टन का शानदार कैच पकड़ा. इसके बाद उन्होंने हेनरिक क्लासेन का डाइव लगाकर एक हाथ से अच्छा कैच पकड़ा. इसके बाद पंत ने बल्लेबाजी में भी अपना दमखम दिखाया और अर्धशतक जड़ा.

पंत का कमाल कैच

ऋषभ पंत ने पहला कैच लियाम लिविंगस्टन का पकड़ा, जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच खेल रहे थे. पॉवरप्ले में 3 विकेट गिरने के बाद हैदराबाद को लिविंगस्टन से उम्मीदें थी, लेकिन ऋषभ पंत के शानदार कैच ने उनकी पारी सस्ते में खत्म कर दी. दिग्वेश राठी द्वारा डाली गई 8वें ओवर की पहली गेंद पर लिविंग्स्टन पैडल करने की कोशिश में थे, पंत ये देख लेग साइड में चले गए. गेंद हवा में विकेट के पास ही थी, पंत ने तुरंत भांपा और आगे की तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से कमाल का कैच पकड़ा. ये हैदराबाद का चौथा विकेट था, जो 26 के स्कोर पर गिर गया था.

ऋषभ पंत का ‘सुपरमैन’ कैच

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया, यानी अगर सनराइजर्स हैदराबाद 20-25 रन और बना लेती तो लखनऊ के लिए मुश्किल हो सकती थी. इसमें भी ऋषभ पंत का अहम योगदान है, जिन्होंने हेनरिक क्लासेन का डाइव लगाकर शानदार कैच लपका. क्लासेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, वह 62 रन बनाकर खेल रहे थे. 19वें ओवर की पहली गेंद पर रिवर्स स्कूप किया, लेकिन गेंद बल्ले पर सही से आई नहीं. बल्ले का किनारा लेकर गेंद पीछे गई, पंत ने डाइव लगाकर हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लपका. ये कितना महत्वपूर्ण साबित हुआ, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि इसके बाद हैदराबाद 11 गेंदों में सिर्फ 12 ही रन बना पाई.

ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक, 5 विकेट से जीती LSG

शानदार फील्डिंग के बाद ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 50 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली. मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे. उन्होंने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पॉवरप्ले में ही आउट कर दिया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *